खबर युग

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

Gaurav Dwivedi
November 27, 2026
2 min read
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ: जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खान पहली बार लखनऊ पहुंचे और अखिलेश के साथ मंच साझा किया। सपा ने यूपी चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी किया है। इस दौरान आजम खान ने अपना दर्द भी बयां किया। आजम खां ने कई लोगों से मुलाकात भी की। इस बीच आजम की आप सांसद संजय सिंह के साथ एक वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें आजम और संजय सिंह एक दूसरे के गले मिलते और काफी उत्साह से स्वागत करते हुए बात करते नजर आए। दोनों काफी खुश नजर आए। काफी देर तक आजम और संजय के बीच खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई। दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना और राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संजय सिंह ने सपा के मैनिफेस्टो की तारीफ भी की है। इस दौरान दोनों तरफ के समर्थकों ने भी गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया है। ये वीडियो लखनऊ एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

दोनों की अचानक मुलाकात सुर्खियों में

संजय सिंह आजम की गिरफ्तारी और ईडी की कार्रवाई का विरोध करते आ रहे हैं। संजय सिंह ने ED द्वारा आज़म खान की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया था और इसे केंद्र व राज्य सरकार की कार्रवाई बताते हुए आलोचना भी की थी। संजय सिंह के आजम के समर्थन के बाद से ही दोनों के राजनीतिक रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चा हो चुकी है। इस बीच जेल से रिहाई के बाद दोनों की अचानक मुलाकात काफी सुर्खियों में है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आजम लखनऊ में सपा के मैनिफेस्टो जारी करने के लिए पहुंचे थे। देर शाम डिनर करने के बाद आजम वापस रवाना हुए। अखिलेश ने सपा के चुनावी घोषणा पत्र के कार्यक्रम में आजम खां को खासा तवज्जो दी और देर शाम उन्हें खुद अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट तक छोड़ने भी पहुंचे। अखिलेश के इस नए दांव के बाद आजम खान नई भूमिका को लेकर भी सियासत तेज हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे, अब पोस्ट डालते हैं

गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज कसा है. बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं.