लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रहे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, हिरासत में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद
लखनऊ पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं को हिरासत में लिया है. सभी कांग्रेस नेता बिना इजाजत 'संविधान रक्षा मार्च' निकाल रहे थ

संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पांडेय समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा कि प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी कांग्रेस नेता मार्च निकाल रहे थे. ऐसे में पुलिस ने उनके मार्च को आगे बढ़ने से रोका और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया.वहीं, कांग्रेस ने सरकार पर शांतिपूर्ण मार्च को पुलिस बल के जरिए कुचलने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि संविधान दिवस पर ही बीजेपी सरकार ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 19 में मिले शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचला जा रहा है.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- डरी हुई है बीजेपी
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी ‘डरी हुई’ है, जिसकी वजह से उनकी पार्टी को ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालने की इजाजत नहीं दी गई, जबकि दूसरों को हर तरह का सपोर्ट दिया जा रहा है. दरअसल, उन्होंने लखनऊ में हुई आजाद समाज पार्टी-कांशीराम और AIMIM के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की रैली का जिक्र करते हुए ये बात कही.
उन्होंने कहा कि यह डरी हुई बीजेपी सरकार का घबराया हुआ रिएक्शन दिखाता है. हमने इस मार्च के लिए बार-बार पूरी विनम्रता और पूरे डॉक्युमेंट्स के साथ परमिशन मांगी, जो एक शांतिपूर्ण मार्च है. कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किए हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने परमिशन मांगी थी, जिसे कई मीटिंग के बावजूद एडमिनिस्ट्रेशन ने मना कर दिया’.
नितिन नबीन की रैली को लेकर बोला हमला
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘लोकतंत्र बचाओ, आरक्षण हटाओ’ रैली के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे को याद करते हुए आराधना मिश्रा ने हमला बोला और कहा कि पार्टी चीफ के दौरे के दौरान सड़कों पर मार्च निकाले जा रहे थे, उस समय कोई नियम या कानून लागू नहीं किया गया था
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)