इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने की उम्मीद पाले विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सियासी दोस्ती का पेंच जानकार वेस्ट यूपी में फंसा मान रहे हैं। वेस्ट यूपी की अपनी मनपसंद विधानसभा सीटों को हासिल करने की दोनों दलों में जल्दी और नेताओं के एक दूसरे में तल्खी पैदा करने वाले बयान दोस्ती में रोड़ा साबित हो रहे हैं।
फिलहाल सीट शेयरिंग के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। दोनों दलों के नेताओं की माने तो अब दिसंबर के पहले सप्ताह में ही सीट शेयरिंग को लेकर मंथन होने की संभावना हैं।
विवाद की जड़ में मुस्लिम चेहरे
सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस और सपा पहले से इंडिया गठबंधन के मजबूत साझीदार हैं। दोनों में यूपी में भी मिलकर चुनाव लड़ने की मंशा है, लेकिन फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर वेस्ट यूपी के दोनों दलों के नेताओं में सियासी तलवार खिची हुई है। ये नेता मुस्लिम हैं। एक तरफ वेस्ट यूपी के रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है, तो दूसरी तरफ कैराना की सांसद इकरा हसन फायर हैं।
वहीं, वेस्ट यूपी के दो बड़े चेहरे राष्ट्रीय महासिचव आजम खान और संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क सियासी तपिश को कम करने में जुटे हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि शीट शेयरिंग का काम हाईकमान यानी बड़े नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर छोड़ दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खरगे भी वेस्ट यूपी के नेताओं खासकर इमरान मसूद को नसीहत दे चुके हैं।
वेस्ट से ही निकलेगा दोस्ती का बेस्ट
माना जा रहा है कि शीट शेयरिंग का रास्ता वेस्ट यूपी से ही निकलेगा। खासकर इमरान मसूद को कांग्रेस हाईकमान और सपा नेताओं को संतुष्ट करना होगा, क्योंकि इस शीट शेयरिंग की बातचीत के बीच जिन पांच सीटों पर कैंडिडेट सपा ने घोषित किए हैं, उनमें से चार बेहट, सहारनपुर देहात, कैराना, अमरोहा वेस्ट यूपी से हैं।
इनमें से दो सीट बेहट और सहारनपुर देहात इमरान के जिले और उनके संसदीय क्षेत्र सहारनपुर जिले की हैं। इन सीटों को इमरान कांग्रेस के लिए चाहते हैं और सपा के यहां से सिटिंग विधायक हैं। इमरान ने अपने लोगों को इन सीटों से चुनाव लड़ाने का एलान कर रखा हैं और सपा की पॉलिसी है कि वह अपने सिटिंग विधायकों के टिकट नहीं काटेगी।
चंद दिन बाद होगी तस्वीर साफ
तल्खी के बीच विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत फिलहाल रुकी हुई हैं। दो दौर की बैठक के बाद अब तीसरी बैठक कब होगी यह दोनों दलों के नेता नहीं बता पा रहे हैं। अभी अगली बैठक की कोई निश्चित तारीख घोषित भी नहीं हुई है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल दो दिन पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। ऐसे में दोनों दलों के नजदीकी सूत्र बता रहे हैं कि अब दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दोनों दलों की गठित कमेटी के बीच बैठक संभव है। उसके बाद हाईकमान को दोनों टीमें रिपोर्ट सौंप देंगी। जिसके बाद सीटों का एलान मुमकिन हैं।
दरअसल, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस पहले 181 की मांग की और अब 100 या उससे अधिक सीटों की मांग कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सफ कर चुके है कि जीत की संभावना के आधार पर सीटें तय की जाएंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत मिली है.
.png&w=3840&q=75)