खबर युग

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत मिली है.

Gaurav Dwivedi
November 26, 2026
2 min read
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज गुरुवार को अपने अहम फैसले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द घोषित कर दिया है. ओम कुमार बिजनौर जिले की नहटौर सीट से विधायक हैं. कोर्ट की ओर से विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद ओम कुमार की विधायकी चली गई है. हालांकि फैसले के खिलाफ उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है.बीजेपी के प्रत्याशी ओम कुमार ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नहटौर सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशी राम को बेहद कड़े मुकाबले में महज 258 वोटों से हराकर चुनाव में जीत हासिल की थी. चुनाव में ओम कुमार को 77,935 वोट मिले तो राष्ट्रीय लोक दल के मुंशी राम को 77,677 वोट मिले. इस तरह से ओम को महज 258 वोटों से जीत मिल पाई.

किस आरोप में ओम कुमार की गई विधायकी

हालांकि इस चुनाव परिणाम के आने के तुरंत बाद ही मुंशी राम इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए और उन्होंने वहां पर याचिका दाखिल कर इस चुनाव को चुनौती दी थी. उन्होंने अपनी याचिका में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ करप्ट प्रैक्टिस करने का आरोप लगाया था. यह आरोप भी लगाया गया था कि चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी असल इनकम छिपाई थी.

फैसले के खिलाफ अब SC जाने का विकल्प

जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने आज यह फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम कुमार के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है.

अगर ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलती है तो बिजनौर जिले की नहटौर सीट पर फिर से चुनाव कराया जाएगा. हालांकि प्रदेश में अब आम विधानसभा चुनाव कराए जाने में 6 महीने से भी कम का समय बचा है.

ऐसे में ओम कुमार की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भी उपचुनाव की संभावना नहीं नजर आ रही है. याचिका में बीजेपी विधायक ओम कुमार और 9 अन्य लोगों को पक्षकार बनाया गया था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स