खबर युग

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

Gaurav Dwivedi
November 27, 2026
3 min read
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. अखिलेश ने कहा कि परिसीमन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अभी नंबरों का खेल चलेगा.

अखिलेश यादव ने संसद सत्र और परिसीमन से जुड़े सवाल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज तक सरकार ने जो भी बड़े फैसले लिए हैं, उनसे जनता को कोई खास लाभ नहीं पहुंचा. उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी नोटबंदी के समय पैदा हुए ‘खजांची’ का जन्मदिन मनाया जा रहा है. अखिलेश का इशारा उस बच्चे की ओर था, जिसका जन्म नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में हुआ था और जिसे समाजवादी पार्टी ने ‘खजांची’ नाम दिया था.

‘परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी भूल होगी’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और महंगाई लगातार बढ़ रही है. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हुई हैं. अखिलेश ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि वह आए दिन हमारी सीमाओं की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने देश के महंगे एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान का भी उल्लेख किया और सवाल उठाया कि आखिर देश को कितना नुकसान उठाना पड़ा.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के बड़े फैसलों का आम जनता को अपेक्षित फायदा नहीं मिला. उनके मुताबिक, महंगाई, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय परिसीमन जैसे मुद्दे को आगे लाया जा रहा है.

वोटर लिस्ट और ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद फॉर्म-6 में 22 गुना बढ़ोतरी हुई है और बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर जुड़वाए जा रहे हैं. सपा प्रमुख ने शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 84 हजार कथित फर्जी वोटर जोड़े जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि ये नाम उन क्षेत्रों में जोड़े गए हैं, जहां पहले वोट काटे गए थे.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि समाजवादी पार्टी ने डुप्लीकेट वोटरों की जो लाखों नामों वाली सूची दी है, उसमें से अब तक कितने नाम हटाए गए हैं? उन्होंने बड़े स्तर पर हो रहे अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि चुनाव आयोग इन तबादलों पर ध्यान नहीं दे रहा है.

केशव मौर्य के बयान पर बोले- ‘फूल नहीं, फूल (Fool) कमल’

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘ठीक ही कहा उन्होंने- हमारे मुख्यमंत्री पद के चेहरे फूल (Fool) कमल.’ अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि केशव मौर्य ने सही बयान दिया है, शायद इससे उनके कुछ वोट बढ़ जाएं और वह चुनाव जीत जाएं. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक और सूची से नाम गायब हुआ है. उन्होंने तंज किया कि भविष्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी से वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम गायब हो गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत मिली है.