यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दमदार दलितों की बात करने के दावे को लेकर सपा और कांग्रेस गठबंधन को घेरा है। चिराग ने कहा कि सपा दमदार दलितों की बात करती है, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि दलितों को वास्तव में सशक्त बनाने का कार्य रामविलास पासवान जैसे नेताओं ने किया। चिराग ने कहा कि रामविलास एक ऐसे नेता थे जिन्होंने दलित समुदाय को सच्चा नेतृत्व प्रदान किया।
उन्होंने आगे कहा कि कोई सपा और कांग्रेस के नजरिया को चेक करे तो यह साफ हो जाता है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के समुदायों को लगातार हाशिये पर रखा है। यदि डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की हार, या उनके जीवनकाल में उनके द्वारा सहे गए अपमानों के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह सबसे बढ़कर कांग्रेस ही है। फिर भी, आज सपा उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर विचार कर रही है।
लोक जनशक्ति पार्टी को मिलेगा समर्थन
चिराग ने कहा कि वास्तविकता यह है कि इस देश के लोग, और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के लोग, अच्छी तरह जानते हैं कि किसने दलितों को सशक्त बनाया और किसने उन्हें आवाज दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को उत्तर प्रदेश में न केवल अनुसूचित जाति के समुदायों का, बल्कि आबादी के एक बहुत बड़े वर्ग का भी समर्थन मिलेगा।
विधानसभा का चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे
चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर कहा कि तैयारियों के लिए हम लोग यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश इकाई ने इस बात को स्पष्ट किया है कि हम लोग विधानसभा का चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे। इसकी क्या रूपरेखा रहेगी, निरंतरता में कार्यक्रमों के माध्यम से उसको तैयार किया जा रहा है।
कहा कि अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतरता में जो हमारा आने का कार्यक्रम है, उसके पीछे की सोच यही है कि संगठन को मजबूत कर हम लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी की एक मजबूत पकड़ यूपी में बना सकें। चिराग ने कहा कि आज के आने का उद्देश्य खासतौर पर यही है कि विधिवत तरीके से पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन कर रहे हैं, ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति को तैयार करने के लिए एक व्यवस्थित जगह हमारे संगठन के लोगों को, कार्यकर्ताओं, नेताओं को मिले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा
लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।
लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप
लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे, अब पोस्ट डालते हैं
गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज कसा है. बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं.
.png&w=3840&q=75)