खबर युग

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

Gaurav Dwivedi
November 20, 2026
1 min read
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में ओमेक्स न्यू हजरतगंज के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद हत्यारोपित बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में आरोपित युवक के परिवारीजन कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

परिवारीजनों के मुताबिक पुलिस का दावा है कि अवनीश ने फांसी लगाकर जान दी है। लेकिन परिवारीजन आत्महत्या की थ्योरी पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

‘अवनीश किसी तरह के तनाव में नहीं था’

छोटे भाई आशुतोष जायसवाल के मुताबिक, वह 17 नवंबर को अवनीश से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। तब वह सही था। अवनीश ने कहा था कि इतनी जल्दी-जल्दी मिलने के लिए मत आया करिए। 15 दिन में मुलाकात करा करिए। अवनीश किसी तरह के तनाव में नहीं था। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे, अब पोस्ट डालते हैं

गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज कसा है. बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं.