खबर युग

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स

Gaurav Dwivedi
November 27, 2026
3 min read
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 28 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. कई जिलों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं. मोहित अग्रवाल को वाराणसी पुलिस कमिश्नर से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर से गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. जे. रविन्दर गौड़ को गाजियाबाद से हटाकर गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं किरण एस. को लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी से वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

चुनाव आयोग ने एक जिले में तीन साल से जमे प्रशासन और पुलिस विभाग के अफसरों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश दिया था। इस क्रम में यूपी सरकार पिछले कई दिनों से लगातार तबादला सूची जारी कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को 28 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।

कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

आकाश तोमर को 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक पद से हटाकर डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है. अमित कुमार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से ईओडब्ल्यू लखनऊ में एसपी बनाया गया है. नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ और त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी बनाया गया है.

सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर का एसपी बनाया गया है. अजीत कुमार सिन्हा को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी और प्रीति यादव को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है.

तीन अधिकारियों का तबादला निरस्त

तीन आईपीएस अधिकारियों का पिछला तबादला निरस्त करके नई तैनाती दी गई है. अब पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, नीतू को वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ और अमित कुमावत को लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है.

  • लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं।

  • जे रविन्दर गौड़ नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर।

  • मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बने।

  • किरन एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर।

  • प्रवीण कुमार एडीजी बरेली जोन बने।

  • रमित शर्मा एडीजी लखनऊ जोन बने।

  • पीयूष मोर्डिया एडीजी स्थापना बनाए गए।

  • प्रभाकर चौधरी DIG लखनऊ रेंज बने।

  • अभिषेक सिंह DIG आगरा रेंज बने।

  • शैलेश पांडे DIG अलीगढ़ रेंज बने।

  • आशीष तिवारी DIG सहारनपुर रेंज बने।

  • गौरव ग्रोवर एसएसपी मुरादाबाद बने।

  • सतपाल अंतिल अयोध्या के नए एसएसपी।

  • प्रीति यादव नोएडा से पीएसी आगरा भेजी गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत मिली है.