लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगातार की जा रहीं रैलियों और कार्यक्रमों में पार्टी के जिम्मेदार नेताओं की गंभीरता को भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से तेजी के साथ भांपा जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन के कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता और गैरहाजिरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
बीते गुरुवार यानी 26 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर आयोजित कार्यक्रम और ' संविधान बचाओ मार्च ' में कई प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की अनुपस्थिति पर पार्टी नेतृत्व ने गहरी नाराजगी जताई है। इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने शुक्रवार को सख्त आदेश जारी कर अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
अनुपस्थिति का स्पष्ट कारण बताने को कहा
जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और 'संविधान बचाओ मार्च' जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की गैरहाजिरी एक बेहद गंभीर विषय है। जारी आदेश के तहत अनुपस्थित रहने वाले सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को अपनी गैरहाजिरी का स्पष्ट कारण बताते हुए तत्काल लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रमों में उपस्थिति और जवाबदेही अनिवार्य
पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को सख्त हिदायत दी है कि वे इस निर्देश को पूरी गंभीरता से लें। आदेश में साफ किया गया है कि संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय उपस्थिति और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेही पूरी तरह अनिवार्य है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच यूपी कांग्रेस के इस कदम को संगठन में अनुशासन और जवाबदेही तय करने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीजेपी विधायक ओम कुमार की सदस्यता रद्द, अब SC जाने का विकल्प
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. फैसले के बाद विधायकी गंवाने वाले ओम के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत मिली है.
.png&w=3840&q=75)