लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप
लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

अक्सर लोग जीवन की जमा पूंजी बैंकों के लॉकर में जमाकर उसकी सुरक्षा के प्रति निश्चिंत हो जाते है. लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लॉकर धारकों की नींद उड़ा दी है. यहां चौक स्थित इंडियन बैंक की सिटी शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत के जेवर चोरी हो गए हैं. लॉकर धारक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक लॉकर धारक गीता दीक्षित ने शिकायत दी है. उनके पति रवि प्रकाश दीक्षित मेडिकल अफसर हैं. दोनों 19 नवंबर (गुरुवार) की सुबह करीब 10 बजे बैंक पहुंचे थे. वहां इन्होंने अपना लॉकर (लॉकर नंबर 896) खोला तो पता चला कि इसमें रखा स्टील का बॉक्स चोरी हो चुका है. यह देखकर गीता दीक्षित के तो होश ही उड़ गए. वह वहीं लॉकर के सामने ही सिर पकड़कर रोने लगी.
लॉकर में थे पुश्तैनी आभूषण
गीता दीक्षित ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि लॉकर में ना केवल उनकी जीवन भर की जमा पूंजी थी, बल्कि पुश्तैनी आभूषण भी इसी में रखे थे. करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी शादी के सभी आभूषणों के साथ ही पुश्तैनी आभूषण भी लाकर इस लॉकर में रख दिए थे. इसमें सोने की चेन, चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके और देवी-देवताओं की मूर्तियां आदि शामिल हैं. अब यह सभी जेवर और सामान लॉकर से गायब हैं.
बैंक पर सहयोग नहीं करने का आरोप
पीड़िता गीता दीक्षित ने बताया कि लॉकर खाली देखकर उन्होंने बैंक में खूब शोर मचाया और शाखा प्रबंधक मनीष मैठाणी को बुलवाकर लॉकर दिखाया. फिर उन्हें लिखित में अपनी शिकायत दी. बावजूद इसके, बैंक ने उन्हें सहयोग नहीं किया. इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. बैंक के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गीता दीक्षित का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
घटना के बाद से ही लॉकर होल्डर गीता दीक्षित का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि लॉकर में उन्हें जेवर नहीं, अपनी भावनाओं को सुरक्षित किया था. इसमें उनके बुजुर्गों की निशानियां थीं. उनके पिता ने बेटियों के लिए कुछ गहने जोड़े थे, इसके अलावा कुछ गहने उन्होंने खुद बनवाए थे. इसके अलावा उनकी शादी में मिले गहने भी इसी लॉकर में थे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा
लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।
अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे, अब पोस्ट डालते हैं
गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज कसा है. बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं.
.png&w=3840&q=75)