खबर युग

स्वच्छता रैंकिंग 2025-26: लखनऊ शहर फिर सफाई का 'नवाब', लगातार देश भर में तीसरे स्थान पर भी काबिज, ये है वजह

स्वच्छता रैंकिंग 2025-26 में लखनऊ शहर ने न केवल देश के शीर्ष शहरों में अपनी जगह पक्की रखी, बल्कि लगातार दूसरी बार तीसरे स्थान पर भी काबिज रहा।

Gaurav Dwivedi
November 12, 2026
3 min read
स्वच्छता रैंकिंग 2025-26: लखनऊ शहर फिर सफाई का 'नवाब', लगातार देश भर में तीसरे स्थान पर भी काबिज, ये है वजह

लखनऊ: स्वच्छता के मोर्चे पर नवाबों के शहर लखनऊ ने एक बार फिर देशभर में अपना डंका बजाया है। स्वच्छता रैंकिंग 2025-26 में शहर ने न केवल देश के शीर्ष शहरों में अपनी जगह पक्की रखी, बल्कि लगातार दूसरी बार तीसरे स्थान पर भी काबिज रहा। इस बड़ी कामयाबी के पीछे नगर निगम की उस मुहिम का सबसे बड़ा हाथ है, जिसके तहत शहर में वर्षों से जमा 20 लाख मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट (पुराने कूड़े) को खत्म कर 46 एकड़ बेशकीमती जमीन को पूरी तरह से कचरा मुक्त (रिक्लेम) कर लिया गया है।

मेयर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि जब शहरवासियों ने मुझे जिम्मा सौंपा था, उस उक्त शिवरी प्लांट का पहाड़ खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती थी। ढाई साल पहले तक करीब 24 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ खड़ा था। इसे काफी परिश्रम के बाद नगर निगम ने खत्म कर दिया है। अब महज दो से तीन लाख मीट्रिक टन कूड़ा बचा है। इसे तीन से चार महीने के भीतर खत्म कर लिया जाएगा।

10 साल में 269वें पायदान से नंबर 3 तक का सफर

करीब 10 साल पहले स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ 269वें पायदान पर हुआ करता था। उस दौर में शहर की गलियों से लेकर मुख्य सडकों तक कूड़े के ढेर आम बात थे। ये तरीके अपनाए बीते एक दशक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और आधुनिक प्रॉसेसिंग प्लाट्स के जरिए शहर ने लंबी छलांग लगाई और आज देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों की कतार में मजबूती से खड़ा है।

शिवरी प्लांट पर दशकों से जमा कचरे के पहाड़ शहर के माथे पर किस दाग की तरह थे। नगर निगम ने बायो माइनिम तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस 20 लाख टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया।

कचरा निस्तारण के बाद 46 एकड़ जमीन पूरी तरह खाली हो गई है। अब इस रिक्लेम की गई जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरियाली विकसित करने और शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।

स्वच्छ वायु में भी पहला स्थान इसी साल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी लखनऊ में 198 अंको के साथ 10 लाख से अधिक आबदी वाले शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जोन-4 स्थित वॉर्ड 70 (पेपर मिल कॉलोनी) ने 30 हजार से अधिक आबादी वाले वार्डों में राष्ट्रीय स्तर पर पहत्य स्थान पाया है।

"यह उपलब्धि केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं थी। इसमें शहरवासियों की जागरूकता, सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत और गीले सूखे कचरे को अलग-अलग देने की आदत ने अहम भूमिका निभाई है। अब नगर निगम का अगला लक्ष्य इस रैंकिंग को सुधारकर देश में नंबर-1 का ताज हासिल करना है।"

सुषमा खर्कवाल, मेयर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।