'वोट चोरी' का जवाब देने उतरी बीजेपी, 1.5 लाख कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे, ये है मेगा प्लान
यूपी में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' तीन दिवसीय अभियान प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्रा के जरिए आयोजित किया जा रहा है।

लखनऊ : यूपी में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' तीन दिवसीय अभियान शुरू होगा। विपक्ष के वोट चोरी समेत सारे आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा के डेढ़ लाख कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्रा के जरिए सेंट्रल लीडर के साथ सड़कों पर उतरने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में अवध क्षेत्र की पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बरेली में ब्रज क्षेत्र की पदयात्रा में भाग लेंगे।
इसके साथ ही बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर क्षेत्र की पदयात्रा में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में काशी क्षेत्र की पदयात्रा में जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर क्षेत्र की पदयात्रा में भाग लेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर को गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र की पदयात्रा के साथ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
हर पदयात्रा में 25000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
हर पदयात्रा में 25000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह छह क्षेत्रों में 1.5 लाख या उससे अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे जहां जमीनी कार्यकर्ता नेताओं से जुड़ेंगे वही भाजपा चुनाव को देखते हुए मैदान में उतरने की प्लानिंग कर चुकी है। इस पदयात्रा के जरिए केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री सहित कई सीनियर नेता एकजुट होकर कांग्रेस और सपा के खिलाफ लामबंद होंगे।
प्रदेश नेतृत्व के साथ केंद्रीय नेतृत्व को भी उतारा
विपक्ष के नीट, पेपर लीक और एसआईआर को लेकर किए गए प्रदर्शन का जवाब देने के लिए भाजपा इस पूरे अभियान पर फोकस कर रही है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही संगठन और नेताओं के समन्वय को भी सड़क पर दिखाने में अहम भूमिका निभाएगा। यही वजह है कि इसमें स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ केंद्रीय नेतृत्व को भी यूपी में उतारा गया है। इसमें इस बात का भी खास ख्याल रखा गया है कि यूपी के लखनऊ और बरेली से लेकर प्रयागराज, गोरखपुर और गाजियाबाद तक पदयात्राएं कर प्रदेश के प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)