खबर युग

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Gaurav Dwivedi
November 21, 2026
3 min read
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुत्रधर्म और राजधर्म के पालन का अनोखा नजारा पेश किया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विभिन्न जिलों के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में थे। उन्होंने पहले उस कार्यक्रम को संपन्न कराया। इसके बाद गोरखपुर से सीधे पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचे। मां के अंतिम संस्कार के बाद वे हरिद्वार से सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचकर उनका स्वागत किया। इसे देखकर जयंत चौधरी भी भावुक दिखाई दिए।

पहले निभाया पुत्र धर्म

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर को मां के निधन की सूचना के बाद शाम तक अपने गांव पहुंच गए। वहां वे मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे दिखे। पुत्रधर्म का निर्वहन किया। बिन अन्न-जल ग्रहण किए मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे रहे। शनिवार सुबह सीएम की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए निकली।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां की शवयात्रा में शामिल हुए। मां की अर्थी को कंधा देकर पुत्र ऋण को चुकाया। हरिद्वार में मां के अंतिम संस्कार में भाइयों के साथ चिता को मुखाग्नि देते दिखे। इस दौरान सीएम योगी काफी भावुक दिखाई दिए। मां के जाने का दुख उनकी आंखों से निकलते आंसुओं में दिखा।

फिर निभाया राजधर्म

लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पहले से तय था। वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने आने वाले थे। बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी का लखनऊ दौरा शुरू हुआ। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में मां के अंतिम संस्कार के विधि-विधानों को पूरा करने के बाद लखनऊ लौटे। पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम के संबोधन में सरकार की युवाओं को लेकर योजनाओं पर भी बात की।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विकास और विरासत की समृद्ध धरती उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सीएम योगी ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी भाषण की शुरुआत में भावुक भी दिखे, लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी तरह से निभाया। युवाओं और छात्रों को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।

जयंत चौधरी ने भी की तारीफ

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रकार से पुत्रधर्म और राजधर्म निभाने के की चर्चा की। इस दौरान वे कुछ पल तक भावुक भी दिखे। जयंत चौधरी ने कहा कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी है। एक पुत्र के लिए मां का जाना बड़ा भावुक क्षण होता है। अब वे राजधर्म को निभाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस प्रकार अपने कार्य के प्रति समर्पण सराहनीय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

CM योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में रहती थीं.