खबर युग

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

Gaurav Dwivedi
November 25, 2026
3 min read
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

अक्सर अपराधी वारदात के समय अपना मोबाइल फोन बंद कर लेते हैं. कई बार मोबाइल बंदकर फरारी भी काटते हैं. ऐसे में पुलिस चाहकर भी उनकी लोकेशन नहीं निकाल पाती. मजबूरी में अपराधियों की लास्ट लोकेशन के आधार पर मामले की जांच शुरू की जाती है. इसकी वजह से समय की काफी बर्बादी होती है और एक्यूरेसी भी संदिग्ध रहती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकेशन छिपाने के लिए अब अपराधी चाहें जितना जतन कर लें, वह पुलिस की नजरों से ओझल नहीं हो सकेंगे.इसके लिए यूपी पुलिस ने एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष उपकरण लगाया है. इस उपकरण से मिलने वाले डेटा का एनॉलिसिस कर पुलिस चुटकी में किसी भी बदमाश का सटीक लोकेशन निकाल लेगी. इस लोकेशन की एक्यूरेसी भी 90 फीसदी से ज्यादा बताई जा रही है. एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक इस सिस्टम का यूपी एसटीएफ ने शिवा शर्मा मर्डर केस में ट्रॉयल किया था और इसी सिस्टम के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैस कर नागपुर से अरेस्ट किया था.

कैसे काम करती है मशीन?

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इस मशीन से जिस किसी भी व्यक्ति का सटीक लोकेशन निकालना होगा, यदि मोबाइल चालू है तो टॉवर डंप के जरिए निकाला जा सकेगा. वहीं यदि उस व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद है तो इस सिस्टम के जरिए उसकी पास्ट एक्टिविटी को एनॉलाइज किया जा सकेगा. इससे मिलने वाले डेट से उस व्यक्ति के प्रजेंट एक्टिविटी की जानकारी निकालकर फ्यूचर प्लान का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. जानकारों के मुताबिक यह मशीन एक तरह से माइंड रीडर की तरह से काम करेगा, जो मूल रूप से आपके डेटा उपभोग पर अधारित होगा.

24 घंटे में ट्रैस हुई थी श्रद्धा

लखनऊ में शिवा शर्मा की हत्या के बाद अपनी बहन और ड्राइवर के साथ फरार रही शिवा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा को यूपी एसटीएफ ने इसी तकनीक से ट्रैस किया था. 11 दिन तक मामले की जांच लखनऊ पुलिस कर रही थी, लेकिन 12वें दिन जैसे ही मामला यूपी एसटीएफ को मिला, महज कुछ घंटे में ही एसटीएफ श्रद्धा के करीब पहुंच गई और फिर सटीक लोकेशन निकालकर नागपुर के एक होटल से उसे अरेस्ट भी कर लिया था.

अब आगे क्या?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी इस सिस्टम को एसटीएफ हेडक्वार्टर में लगाया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही यह सिस्टम सभी साइबर थानों में भी लगाया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल या टैब के जरिए इस सिस्टम का एक्सेस उन पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा, जो बदमाशों की ट्रैकिंग का काम करते हैं. इससे हेडक्वार्टर में किसी बदमाश को ट्रैक कर फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं देनी होगी, बल्कि वह फील्ड में रहते हुए हेडक्वार्टर में लगे सिस्टम से एक्सेस कर सकेंगे. इससे उन्हें पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।

CM योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में रहती थीं.