‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

गोंडा में आयोजित रामकथा के मंच से बाबा रामदेव द्वारा पाखंडी बताए जाने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है. पंजाब के पठानकोट में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव का आदरणीय बताया. कहा कि उनका हर आशीर्वाद उन्हें मंजूर है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में बाबा रामदेव के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है.बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव ने दो दिन पहले धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी और अनपढ़ बताते हुए तीखा हमला बोला था. इस दौरान बाबा रामदेव ने देवी-देवताओं की तुलना करने पर भी नाराजगी जताई और सनातन धर्म को लेकर उनके बयान को भी आड़े हाथों लिया था. इसी के साथ बाबा रामदेव ने उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी थी.
क्या कहा था बाबा रामदेव ने?
धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं न दर्शन, न तो उन्हें लोकतंत्र का ज्ञान है और न ही संविधान को जानते हैं. ये लोग केवल बकवास करते हैं. बाबा रामदेव यहीं नहीं रूके, उन्होंने खुद को सनातनी बताने और हिन्दू धर्म को बचाने के दावे पर कहा उन्हें पाखंडी तक बता दिया था. बाबा रामदेव का यह बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब
इस वायरल बयान पर पठानकोट में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाबा राम देव उनके लिए हमेशा से आदरणीय हैं. इसलिए उनका हर आशीर्वाद उन्हें मंजूर है. धीरेंद्र शास्त्री ने राम देव के इस बयान को भी उनका आशीर्वाद बताया. इस मौके पर उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की भी तारीफ की. कहा कि जो भी राजनीतिक दल हिंदू हितों की बात करेगा, वह उसके साथ खड़े होंगे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
CM योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में रहती थीं.
.png&w=3840&q=75)