खबर युग

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आखिर कौन है ऋषभ का आका? घर पर अवैध हथियार मिलने के बाद बढ़ा जांच का दायरा

लखनऊ ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर से अवैध असलहे मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसे हथियार कौन उपलब्ध करा रहा था।

Gaurav Dwivedi
November 17, 2026
2 min read
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आखिर कौन है ऋषभ का आका? घर पर अवैध हथियार मिलने के बाद बढ़ा जांच का दायरा

लखनऊ: सआदतगंज ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर से अवैध असलहे मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसे हथियार कौन उपलब्ध करा रहा था और उसके पीछे किसी आपराधिक नेटवर्क या रसूखदार व्यक्ति का संरक्षण तो नहीं है।

असलहों की खेप ने चौंकाया

LDA की टीम गुरुवार को आरोपियों के घर ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो वहां एक पिस्टल, तमंचा, रायफल, बंदूक, रिवॉल्वर और 20 जिंदा कारतूस मिले। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई।

पार्किंग विवाद में हुई थी तीन हत्याएं

नौबस्ता ब्राहाणी टोला में रिटायर्ड शिवाजी तिवारी (62), पत्नी उषा और बेटे सुयश (30) के साथ रहते थे। उनके छोटे भाई शिवेंद्र तिवारी (55), पत्नी रुचि और बेटी सुमेधा भी उसी मकान में रहते थे। शिवाजी आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह पश्चिम भी रहे थे। चबूतरे और पार्किंग विवाद में 26 अक्टूबर को पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवेंद्र की पत्नी रुचि ने राजेश शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू, दिव्या, प्रिया और अदिति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज

एसीपी रंजीत कुमार के मुताबिक, ट्रिपल मर्डर की जांच लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन हथियार मिलने के बाद नए सिरे से पड़ताल की जा रही है। ऋषभ का मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है। कॉल डिटेल और फोन में मौजूद डाटा खंगाला जाएगा। पुलिस उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर चाचा की भूमिका की भी जांच

लोगों से पता चला है कि ऋषभ का चाचा हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं उसने ही हथियार उपलब्ध तो नहीं करवाए थे। मर्चेंट नेवी से निकाले जाने के बाद ऋषभ बेरोजगार था। ऐसे में उसके अवैध असलहा कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी जांच के दायरे में है। एसीपी के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।