लखनऊ के अस्पताल में पूर्व मंत्री को देखने पहुंचे थे CM योगी, गंदगी होने पर 10 कर्मचारी बर्खास्त
लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को देखने के लिए सीएम योगी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल के आसपास गंदगी मिली, जिसके बाद एक सुपरवाइजर समेत 10 सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया।

लखनऊ: चंदन हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का हाल जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। इस वीआईपी दौरे के दौरान अस्पताल के आसपास सड़क पर गंदगी मिली, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सीएम के जाने के बाद हरकत में आए नगर निगम ने आनन-फानन में सफाई एजेंसी पर 15 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया और देर रात बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिया।
10 सफाई कर्मचारियों को किया बर्खास्त
सड़क पर गंदगी मिलने को लेकर जोनल सेनेटरी ऑफिसर ने 'लखनऊ स्वच्छता अभियान' (एलएसए) पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक सुपरवाइजर समेत 10 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। हालांकि, इस ताबड़तोड़ ऐक्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इलाके में रोड स्वीपिंग का जिम्मा फिलहाल 'लायन एन्वायरी' के पास है। ऐसे में जब काम दूसरी कंपनी के पास है, तब एलएसए पर पेनल्टी लगाने और कर्मचारियों को हटाने के औचित्य पर अंगुली उठ रही है।
मंडलायुक्त ने किया दौरा
सीएम के दौरे के बाद मंगलवार रात 11 बजे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत चंदन हॉस्पिटल के आसपास के इलाके का निरीक्षण करने पहुंच गए। इसकी खबर मिलते ही नगर निगम और एलडीए के अफसर भी मौके पर दौड़े। कमिश्नर ने चिनहट तिराहे से चंदन हॉस्पिटल रोड पर फैला अतिक्रमण हटाने और जर्जर सर्विस लेन को तुरंत दुरुस्त करवाने को कहा।
रात में ही चलवा दिया बुलडोजर
कमिश्नर के दौरे के बाद नगर निगम जोन-4 की जोनल अफसर शिल्पा कुमारी पहुंचीं और रात 11:40 बजे ही बुलडोजर चलवा दिया। सड़क किनारे बनी कुम्हारों की झोपड़ियां और दुकानें हटा दी गई। त्योहार के ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि टीम ने सामान समेटने की जरा भी मोहलत नहीं दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा
लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।
लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप
लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।
.png&w=3840&q=75)