खबर युग

राजा भैया को हफ्तेभर से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां, भदोही में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले एक हफ्ते से अभद्र टिप्पणियां भी की जा रही थीं.

Gaurav Dwivedi
October 29, 2026
2 min read
राजा भैया को हफ्तेभर से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां, भदोही में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. उनपर अभद्र भाषा पर कई टिप्पणियां भी की गई हैं. रघुराज प्रताफ उर्फ राजा भैया को मिली धमकी की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान इंस्टाग्राम और फेसबुक के तीन अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए ये धमकियां दी गई है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.गोपीगंज के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि अलग-अलग अकाउंट्स से रघुराज प्रताप सिंह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए गए थे.

जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के भदोही जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार शाम को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई. पांडे ने बताया कि धमकी भरे मैसेजेस की फोटोकॉपी भी पुलिस को सौंपी गई हैं. शिकायत के मुताबिक, ये धमकियां 23 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर आ रही थीं. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने इस मामले सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66 (कंप्यूटर/इंटरनेट के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

कौन हैं राजा भैया?

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक बेहद रसूखदार और चर्चित चेहरे हैं. वह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार रिकॉर्ड सात बार से विधायक हैं. पहले वे निर्दलीय चुनाव लड़ते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का गठन किया. वह यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद और जेल मंत्री) भी रह चुके हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।