खबर युग

यूपी में भाजपा ने 62 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की, किसको कहां की दी गई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट

यूपी में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।

Gaurav Dwivedi
November 12, 2026
4 min read
यूपी में भाजपा ने 62 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की, किसको कहां की दी गई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अप्रूवल पर 62 विधानसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। सूची जारी होते ही उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा-भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर क्षेत्र के सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन प्रभारियों को आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से समन्वय करेंगे और पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

किसको कहां का प्रभारी बनाया

घोषित सूची के अनुसार आजमगढ़ जिले की 344 गोपालपुर के लिए ऋषिकान्त राय, 345 सगड़ी के लिए सबल सिंह पालीवाल, 346 मुबारकपुर के लिए रमाकान्त मिश्रा, 347 आजमगढ़ सदर के लिए हनुमन्त प्रसाद सिंह और 352 मेंहनगर (सुरक्षित) के लिए आदित्य राय को प्रभारी बनाया गया है।

कुशीनगर जिले में 329 खड्डा के लिए धरनीधर राम त्रिपाठी, 330 पडरौना के लिए मारकण्डेय शाही, 331 तमकुहीराज के लिए अजय उपाध्याय, 332 फाजिलनगर के लिए संजय राव, 333 कुशीनगर के लिए कुंज बिहारी सिंह, 334 हाटा के लिए मारकण्डेय तिवारी और 335 रामकोला (सुरक्षित) के लिए बलराम उपाध्याय को जिम्मेदारी मिली है।

कैम्पियरगंज के लिए राजेन्द्र निषाद को जिम्मेदारी

गोरखपुर जिला की 320 कैम्पियरगंज के लिए राजेन्द्र निषाद, 321 पिपराईच के लिए प्रमोद शाही, 324 सहजनवां के लिए जगदम्बा श्रीवास्तव, 325 खजनी (सुरक्षित) के लिए आनंद कुमार त्रिपाठी, 326 चौरीचौरा के लिए संतोष दत्त राय, 327 बांसगांव (सुरक्षित) के लिए रमेश सिंह और 328 चिल्लूपार के लिए संतोष राय प्रभारी बनाए गए हैं। गोरखपुर महानगर में 322 गोरखपुर सदर के लिए विवेकानन्द वर्मा और 323 गोरखपुर ग्रामीण के लिए उमाशंकर साहनी को जिम्मेदारी दी गई है।

देवरिया जिले में 336 रुद्रपुर के लिए गुलाब ध्वज (मन्थ्य) सिंह, 337 देवरिया के लिए संजय सिंह, 338 पथरदेवा के लिए हेमन्त पाठक, 339 रामपुर कारखाना के लिए राधेश्याम सिंह, 340 भाटपार रानी के लिए विनोद गुप्ता, 341 सलेमपुर (सुरक्षित) के लिए दिवाकर मणि त्रिपाठी और 342 बरहज के लिए नित्यानन्द मिश्र को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बैरिया के लिए संतोष सिंह को प्रभारी बनाया

बलिया जिले में 357 बेल्थरारोड (सुरक्षित) के लिए संजय सिंह विशेन, 358 रसड़ा के लिए राकेश मिश्रा, 359 सिकन्दरपुर के लिए अखिलेश त्रिपाठी, 360 फेफना के लिए अखिलेश तिवारी, 361 बलिया सदर के लिए प्रशांत गुप्ता, 362 बांसडीह के लिए अखिलेश राजभर और 363 बैरिया के लिए संतोष सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

बस्ती जिले में 307 हर्रैया के लिए लालजी त्रिपाठी, 308 कप्तानगंज के लिए सेतराम राय, 309 रूधौली के लिए दिलीप चतुर्वेदी, 310 बस्ती के लिए राकेश मिश्रा और 311 महादेवा (सुरक्षित) के लिए रामललित चौधरी को जिम्मेदारी मिली है। मऊ जिले में 353 मधुबन के लिए संतोष जायसवाल, 354 घोसी के लिए दिवाकर सिंह, 355 मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) के लिए नकुल चौबे और 356 मऊ सदर के लिए उपेन्द्र पाण्डेय प्रभारी बनाए गए हैं।

महराजगंज जिले में 315 फरेंदा के लिए डॉ० आर०डी० सिंह, 316 नौतनवां के लिए जय प्रकाश उपाध्याय, 317 सिसवां के लिए राधेश्याम पाण्डेय, 318 महराजगंज (सुरक्षित) के लिए निरंकार त्रिपाठी और 319 पनियरा के लिए यश बहादुर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। लालगंज में 343 अतरौलिया के लिए राकेश मिश्रा, 348 निजामाबाद के लिए सच्चिदानन्द सिंह, 349 फूलपुर पवई के लिए शैलेश राजभर, 350 दीदारगंज के लिए अरविन्द सिंह और 351 लालगंज (सुरक्षित) के लिए डॉ० महेश्वरी कान्त पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है।

संतकबीरनगर में 312 मेहदावल के लिए रामचरण चौधरी, 313 खलीलाबाद के लिए केशमान राय और 314 धनघटा (सुरक्षित) के लिए मानस भूषण राम त्रिपाठी प्रभारी बनाए गए हैं। सिद्धार्थनगर में 302 शोहरतगढ़ के लिए मनोज राम त्रिपाठी, 303 कपिलवस्तु (सुरक्षित) के लिए आनन्द सिंह कलहंस, 304 बांसी के लिए दिवाकर मिश्र, 305 इटवा के लिए अश्विनी उपाध्याय और 306 डुमरियागंज के लिए रवि सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।