खबर युग

धनतेरस पूजा विधि, शाम को जरूर करें लक्ष्मी-कुबेर के 3 चमत्कारी मंत्रों का जप

धनतेरस की शाम को भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा का विधान है। सही विधि से की गई पूजा और मंत्रों के जाप से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं आज शाम की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र।

Gaurav Dwivedi
November 6, 2026
2 min read
धनतेरस पूजा विधि, शाम को जरूर करें लक्ष्मी-कुबेर के 3 चमत्कारी मंत्रों का जप

आज धनतेरस का त्योहार है। बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदते हैं। धनतेरस की शाम को भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि सही विधि से की गई पूजा और विशेष मंत्रों के जाप से जीवन में पैसों की तंगी नहीं होती। आइए जानते हैं आज शाम की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चमत्कारी मंत्र।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का मनाया जाता है। धनतेरस पर प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसे में आज शाम को पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

मां लक्ष्मी-कुबेर पूजन विधि

घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक साफ चौकी बिछाएं और उस पर लाल या पीला कपड़ा रखें।

चौकी पर भगवान धनवंतरि और कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें और चंदन का तिलक लगाएं और धूप-दीप दिखाएं।

गाय के घी का एक बड़ा दीपक जलाएं।

भगवान धनवंतरि को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

पूजा के बाद भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

सभी देवी-देवताओं की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि का कामना करें।

अंत में घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का एक चौमुखा दीपक दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखें।

कुबेर देव का धन प्राप्ति मंत्र

ओम यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये,

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

माता लक्ष्मी का बीज मंत्र

ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद,

ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥

अचूक आरोग्य के लिए धनवंतरि मंत्र

ओम नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धनवंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्वभयविनाशाय सर्वरोगनिवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूपाय श्री धनवंतरि स्वरूपाय नमः॥

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।