अयोध्या में दीपावली पर दिखा राम दरबार का भव्य नजारा, रोशनी से नहाई रामनगरी
अयोध्या में दिवाली पर चारों तरफ रोशनी दिख रही है। रामनगरी जगमग कर रही है। दिवाली के मौके पर राम मंदिर का भव्य नजारा देखने को मिला है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश का अयोध्या में दीपावली पर भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या दीपों की रोशनी में जगमग कर रहा था। वहीं, दीपावली के मौके पर राम मंदिर की लाइटिंग ने लोगों का मन मोह लिया। दीपावली के मौके पर राम दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर प्रभु रामलला का दर्शन करते रहे। शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। राम मंदिर में इस दौरान वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। इससे पहले शनिवार को अयोध्या धाम का दिव्य नजारा सामने आया। प्रभु श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव की खुशियां दिखीं। सरयू तट पर 30 लाख दीप जलाकर रिकार्ड बना दिया गया।
भक्तों में दिखा उत्साह
दीपावली के मौके पर प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। रोशनी के पर्व के मौके पर शहर के तमाम मंदिर और मठों को रोशनी से सजाया गया था। राम मंदिर की अनुपम छटा देखने को मिली। भगवान राम के भजन से पूरा माहौल भक्तिमय होता दिखा। वहीं, पर्व के मौके पर रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस अनुपम छटा की सराहना करते दिखे।
सीएम योगी सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले रविवार को दीपावली के अवसर पर रामनगरी अयोध्या पहुंचकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। साथ ही देश की प्रगति, समाज के कल्याण और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब यहां रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता और न ही कोई उन्हें 'जय श्री राम' बोलने से रोक सकता है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में अयोध्या की धार्मिक पहचान, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले समय में अयोध्या की संपत्ति को लूटने और उसकी छवि खराब करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। अयोध्या पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़नी चाहिए।
रामभक्तों पर गोली न चलाने की बात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि अब यहां रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलाई जा सकतीं। कोई भी लाठी के दम पर लोगों को 'जय श्री राम' बोलने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में 5 कोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा पर भी कोई रोक नहीं लगा सकेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की नगरी है और इसे उसी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।
सीएम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने पर जोर दिया। उनके मुताबिक, अयोध्या की पहचान ऐसी होनी चाहिए जो उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाए। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सफाईकर्मियों, नाविकों और वंचित परिवारों के बीच फल और मिठाइयां बांटीं। उन्होंने अयोध्या धाम को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)