चुनाव निकट, टिकट का घमासान 'विकट': नए चेहरों को मौका देने की चर्चाओं के बीच पोस्टर के जरिए सामने आ रही दावेदारी
उत्तर प्रदेश में चुनावी टिकट के लिए नए चेहरों की दावेदारी तेज हो गई है, पोस्टरों के माध्यम से बढ़ती सक्रियता।

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग (Khabar Yug) हिंदी न्यूज़
लखनऊ: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा महानगर इकाई में टिकट के लिए 'विकट' घमासान शुरू हो गया है। टिकट के लिए महानगर कार्यालय से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक दावेदारों का लग जमघट हुआ है। नए चेहरों को मौका देने की चर्चाओं के बीच जहां पुराने धुरंधरों की धड़कनें तेज है, वहीं नए सूरमाओं ने फील्डिंग मजबूत कर दी है। नए दावेदारों ने पसंदीदा विधानसभा क्षेत्रों में धनतेरस और दिवाली के पोस्टर के जरिए बधाई संदेश लगवाने शुरू कर दिए हैं।
सबसे ज्यादा दावेदारी भाजपा के लिए सेफ कही जाने वाली लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए है। यहां मौजूदा भाजपा विधायक के अलावा 30 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं वाले पोस्टर, होर्डिंग लगा दिए हैं। हर कोई खुद को जिताऊ उम्मीदवार बताकर आलाकमान के सामने बायोडाटा चमकाने में जुटा है।
मौजूदा विधायक लगाने लगे दौड़
पार्टी के भीतर इस बार टिकट वितरण को लेकर बेहद कड़े पैमाने तय किए गए हैं। इंटरनल सर्वे रिपोर्ट और जनता के बीच छवि को मुख्य आधार बनाया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा विधायक भी काम और जनसंवाद के जरिए अपना आधार और मजबूत कर रहे है। विधायकों ने दिल्ली तक दौड़ लगानी शुरू कर दी है।
बैठकों और लॉबिंग का दौर तेज
भाजपा महानगर संगठन के भीतर बैठकों और बंद कमरों में रणनीति बनाने का दौर जारी है। हर गुट अपने चहेते को टिकट दिलवाने के लिए पैरवी कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होग कि पार्टी आलाकमान मैौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताता है या फिर पूर्व सहित अन्य सीटों पर नए चेहरों को उतारकर चौकाने वाला फैसला लेता है।
सीट बदलने की संभावना
सूत्रों का कहना है कि इस दफा लखनऊ के एक विधायक अपनी सीट भी बदल सकते हैं। ताकतवर विधायक सेफ सीट पूर्वी की और रुख कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला आलाकमान के हाथ में ही होगा।
सामने आ रही दावेदारी-
लखनऊ पूर्व
ओपी श्रीवास्तव (मौजूदा विधायक)
ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम)
राजीव मिश्रा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अवध क्षेत्र
मनीष शुक्ला (अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष)
मनीष शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता)
संतोष सिंह (एमएलसी)
अमित टंडन (लालजी टंडन के पुत्र)
हीरो वाजपेयी (प्रदेश प्रवक्ता)
दिलीप श्रीवास्तव (संघ के साथ, भाजपा के पुराने कार्यकर्ता)
लखनऊ उत्तर
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)