लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी यादव ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी,बिहार में सुरक्षा पर सियासत तेज
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद उनके बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष यादव ने भी अपनी सुरक्षा सरकार को वापस लौटा दी है. तेजस्वी को Y+ सुरक्षा मिली है. इस मुद्दे पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

बिहार की राजनीति में बंगले के बाद लालू परिवार की सुरक्षा के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है. सरकार ने ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. जिसके बाद दोनों नेताओं ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है. वहीं अबउनके बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष यादव ने भी अपनी सुरक्षा सरकार को वापस लौटा दी है.जानकारी के मुताबिक आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा लौटा दी है. उन्होंने अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने के बाद 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास से सभी सुरक्षा गार्डों को वापस भेज दिया है. तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं.
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का सरकार पर हमला
वहीं इस पूरे मुद्दे पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इसी के चलते उनकी मां राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू-राबड़ी देवी और उनके परिवार का सुरक्षा कवच है. उन्होंने कहा कि अगर लालू-राबड़ी देवी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोच भी आई थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है.
क्या है मामला
दरअसल सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उनकी सुरक्षा में कटौती है. दोनों नेताओं को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट वाहन शामिल होते थे. लेकिन अब सरकार ने Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. आदेश के मुताबिक, राबड़ी देवी को बिहार सरकार के विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 2-8 हाउस गार्ड टीम, तीन महिला एवं तीन पुरुष अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं इसी अधिनियम के तहत लालू प्रसाद को 2-8 हाउस गार्ड टीम दी जाएगी. उनकी सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक तैनात रहेंगे. इसके साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी मिलेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)