भरत तिवारी पर पहली गोली चलाने वाले STF जवान की गिरफ्तारी
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है. परिजनों ने मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

बिहार के भोजपुर जिले के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने एसटीएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है. जिस टीम ने भरत का एनकाउंटर किया था, उस टीम में यह जवान शामिल था. इसका नाम अक्षय है. परिवार का आरोप है कि इसी ने भरत पर पहली गोली चलाई थी. वहीं, परिजनो का कहना है कि सिर्फ एक गिरफ्तारी से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा. उनका कहना है कि एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि सरकार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है, लेकिन यह तभी पूरी मानी जाएगी, जब पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी. परिवार का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी से बदला लेना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय हासिल करना है.
भाई और भाभी ने भी की ये मांग
भरत के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी से परिवार का भरोसा मजबूत हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और घटना में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. परिवार के अनुसार, भरत पर पहली गोली अक्षय कुमार ने ही चलाई थी.
भरत की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गिरफ्तारी से उम्मीद तो बढ़ी है, लेकिन जब तक सभी जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न्याय अधूरा रहेगा. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ समान कानूनी कार्रवाई की मांग की.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खड़े किए थे कई सवाल
इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद एनकाउंटर पर कई सवाल उठे थे. रिपोर्ट के मुताबिक भरत तिवारी के शरीर में कुल पांच गोलियां लगी थीं. पहली और दूसरी गोली बाएं जांघ में, तीसरी और चौथी गोली दाहिने जांघ में तथा पांचवीं गोली बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगी थी. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव को देखकर सिहर उठे थे.
एफआईआर के अनुसार, एसटीएफ के जवान ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी. तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार की ओर से भी एक राउंड फायरिंग किए जाने का जिक्र है. हालांकि, थानाध्यक्ष की गोली भरत को लगी या नहीं, इसका जिक्र प्राथमिकी में नहीं किया गया है. पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर भरत भूषण तिवारी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली थाने के सरकारी वाहन के बोनट पर लगी. पुलिस का दावा है कि कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद वह लगातार फायरिंग करता रहा.
एफआईआर के अनुसार, घटना के दौरान भरत के एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में पिस्टल थी. उसने पहले पिस्टल फेंक दी, लेकिन जब एक जवान उसे उठाने के लिए आगे बढ़ा तो उसने दोबारा हथियार उठा लिया और पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने आत्मरक्षा में कमर के नीचे चार राउंड फायरिंग की, जिससे भरत घायल होकर गिर पड़ा.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से दो खोखे, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मामले की जांच के तहत तत्कालीन थानाध्यक्ष की सर्विस पिस्टल, एसटीएफ जवान की सर्विस पिस्टल और आरोपित की देसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है.
क्या है भरत तिवारी एनकाउंटर मामला?
17 जून को भरत भूषण तिवारी फेसबुक लाइव पर आया था. लाइव वीडियो में उसने दावा किया कि वह सुनसान इलाके में है और उसके सामने एसटीएफ तथा भोजपुर पुलिस की टीम मौजूद है. वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे पकड़ने पुलिस पहुंची है. इसके बाद उसने अपना हथियार पुलिस की ओर फेंक दिया और सरेंडर करने की बात कहते हुए फेसबुक लाइव बंद कर दिया.
पुलिस का दावा है कि लाइव खत्म होने के बाद भरत ने दोबारा पिस्टल उठाकर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. वहीं परिजन शुरू से इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं और इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. अब एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस पर जुटीं राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां, RPI (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं
मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित आत्मीय मिलन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कृपाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा
संसद ने 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान या गायन में व्यवधान डालने पर 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका, फर्जी पासपोर्ट केस में 7 साल की जेल
चेन्नई स्थित CBI की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में 7 साल कारावास की सजा सुनाई है.
