खबर युग

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, नागपुर में यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, नेपाल भागने की थी चर्चा

शिवा शर्मा केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागपुर से श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

Gaurav Dwivedi
October 21, 2026
3 min read
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, नागपुर में यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, नेपाल भागने की थी चर्चा

लखनऊ/नागपुर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उस वक्त हैरान रह गई थी जब एक रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में 3 आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश आरोपी थे। मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे है, जिसके अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हुई थी। वह पुलिस से आंख-मिचौली का गेम खेल रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही थी तो कभी बयान दे रही थी, लेकिन आज आखिरकार यूपी एटीएस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उसे नागपुर से दबोच लिया।

यहां बताना जरूरी है कि लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की नागपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की चर्चा गरमाई थी। नेपाल में उसके होने की बात चलने के बाद अचानक उसका इंटरव्यू न्यूज एजेंसी पर चला। बाद में उसके लखनऊ से फरार होने की बात सामने आई। उसके आगरा के होटल में ठहरने का मामला सामने आया था। लखनऊ और वाराणसी एसटीएफ की ओर से नागपुर में श्रद्धा की लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस ने घोषित किया था 50-50 हजार का इनाम

नागपुर से गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा दुबे चर्चा में आ गई है। इस मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर पर लखनऊ पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब जब यूपी पुलिस ने हत्या की बात से लगातार इनकार करने वाली श्रद्धा दुबे को दबोच लिया है तो जरूर पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली होगी।

दरअसल, अखिलेश यादव ने भी श्रद्धा दुबे के फरार होने के मामले को मंगलवार को उठाया था। उन्होंने लखनऊ पुलिस की ओर से श्रद्धा दुबे के न पकड़ पाने को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि मीडिया में भी काफी लोग ऐसे हैं जो श्रद्धा दुबे का समर्थन करते हैं। बड़ी संख्या में लोग हैं जो गलत मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला काफी बड़ा है। ये वो मामला है जो सरकार को ले डूबेगा।

इंटरव्यू को लेकर चर्चा

शिवा शर्मा मर्डर केस में आरोपी श्रद्धा दुबे का पिछले दिनों मीडिया में इंटरव्यू आया था। इसको लेकर दावे किए गए कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने पूरे इंटरव्यू को अरेंज कराया था। मामले में लखनऊ सेंट्रल एसीपी, डीसीपी और हजरतगंज इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। तीनों अधिकारियों को पद से हटाया गया है। अब श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से शिवा शर्मा केस की परतें खुलनी तय मानी जा रही है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा के मददगारों के नामों का भी खुलासा हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।