ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर एक सुझाव दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर रहे हैं, तो उसे उनके बिजली के बिल में जोड़ दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिजली का बिल लोगों को भरना ही होगा, वरना बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा. देश में इसका कोई तरीका निकालना होगा.जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि सिर्फ ई-चालान जारी करते रहना काफी नहीं है. पुलिस ऐसे हजारों-लाखों ई-चालान जारी कर सकती है, लेकिन असली सवाल ई-चालान के जरिए लगाए गए जुर्माने की वसूली का है. कोर्ट को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ई-चालान के तहत 45,000 करोड़ रुपये वसूलने हैं. अब तक 25,000 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है.
डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करने पर लगाएं रोक- SC
कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है. आम तौर पर ई-चालान जारी होने के बाद उसे जुर्माना वसूलने के लिए किसी खास कोर्ट में भेजा जाता है. व्यक्ति कोर्ट में पेश होता है और जुर्माना भरता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के रिन्यूअल और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगानी चाहिए. मालिक की जानकारी आदि को भी रिन्यू नहीं किया जाना चाहिए. जब तक सभी चालान क्लियर नहीं हो जाते, तब तक फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किया जाना चाहिए.
‘गाड़ियों को करें ब्लैकलिस्ट’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संबंधित गाड़ियों को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए और ओनरशिप ट्रांसफर भी ब्लॉक कर देना चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल पर रोक लगनी चाहिए और पहले से चालू लाइसेंस को सस्पेंड करने के उपाय भी किए जाने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी सेंटर को PUC सर्टिफिकेट जारी करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. गाड़ियों की रैंडम चेकिंग होनी चाहिए. अगर ई-चालान का भुगतान नहीं किया गया है, तो गाड़ी को जब्त करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.
उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील
इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
