खबर युग

जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद का बड़ा आरोप, बोले- खान सर ने करवाई मेरे भाई की हत्या

पटना के खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ मामले में जमानत पर रिहा हुए शिक्षक रोशन आनंद ने कोचिंग संचालक फैसल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है.

Gaurav Dwivedi
June 15, 2026
3 min read
जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद का बड़ा आरोप, बोले- खान सर ने करवाई मेरे भाई की हत्या

बिहार की राजधानी पटना में ‘खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान’ में तोड़फोड़ मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुए शिक्षक रोशन आनंद ने कोचिंग संचालक फैसल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मिलकर उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई है. वहीं रोशन आनंद के इन आरोपों से बिहार की राजनीति भी गरमा गई है. मामले में विपक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

जमानत मिलने के बाद रोशन आनंद का बड़ा आरोप

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए रोशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई प्रिंस यादव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिलवाया. रोशन आनंद ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.

वकील ने FIR को बताया राजनीतिक साजिश

रोशन आनंद के अधिवक्ता निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज FIR गढ़ी हुई, पूर्वनियोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित थी. उन्होंने दावा किया कि BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को बिना पर्याप्त आधार के लगाया गया. वकील के अनुसार, मामले में न तो मंशा साबित होती है और न ही आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी का कोई ठोस प्रमाण है.

निरंजन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि फैसल खान एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर रोशन आनंद की छवि खराब करने की कोशिश की. वकील ने यह भी कहा कि पर्याप्त सबूत न होने के बावजूद रोशन आनंद को जेल भेजा गया.

नेपाल में हुई थी प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत

खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान में 2 जून को हुई तोड़फोड़ की घटना में नामजद प्रिंस यादव घटना के बाद नेपाल चले गए थे. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नेपाल के विराटनगर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रिंस यादव की मौत के बाद परिवार लगातार हत्या की आशंका जता रहा है और मामले की गहन जांच की मांग कर रहा है.
तेजस्वी और तेज प्रताप ने उठाए सवाल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. वहीं, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंस यादव की हत्या कराई गई है और इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

खान सर ने जताया दुख, निष्पक्ष जांच की मांग

दूसरी ओर खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के निदेशक फैसल खान ने प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने पुलिस से मामले की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की.

उधर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण नकारात्मक माहौल बन रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।