देश-दुनिया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: क्या अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? इस्तीफे पर ट्रस्ट में दो राय

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय के इस्तीफे को लेकर दो राय है. वहीं दान में हेराफेरी के आरोपों पर आज अहम बैठक होगी, जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला होगा. सुरक्षा कारणों से बैठक राम मंदिर परिसर में होगी. ये बैठक दोपहर तीन बजे होनी है.

Gaurav Dwivedi
July 6, 2026
2 min read
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: क्या अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? इस्तीफे पर ट्रस्ट में दो राय

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के अंदर बड़ी उथल-पुथल मची हुई है. इस मामले पर ट्रस्ट में दो राय हैं. चंपत राय और उनके समर्थक ट्रस्ट से परमानेंट छुट्टी के पक्ष में नहीं हैं. इस्तीफे के बाद चंपत राय की अयोध्या से विदाई हो सकती है. इसलिए कुछ सदस्य चंपत राय की विदाई पर मौन सहमति जताते हैं. कुछ सदस्य चंपत के पक्ष में भी हैं, दिनेंद्र दास तो बयान भी देते रहे हैं. दिनेंद्र दास स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक की पूर्व संध्या अयोध्या से बाहर निकल गए.वहीं कल तक वो लोगों से मिल भी रहे थे और मुस्कुराते हुए मीडिया से बातचीत भी कर रहे थे. विशेष बैठक आपात स्थिति में बुलाई गई है इसके बावजूद बैठक से दूरी बनाने पर भी सवाल है? क्या ये जान बूझ कर किया गया है या किसी ने उनसे ऐसा कहा है. गोपालजी राव उनका खुल कर विरोध करते रहे हैं.

आज होगी अहम बैठक

राम मंदिर के दान में हेराफेरी के आरोपों को लेकर बने विवाद के बीच, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट आज दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक कर रहा है. इस बैठक में चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा. सुरक्षा कारणों से बैठक की जगह बदल दी गई है. अब यह राम मंदिर परिसर में होगी, पहले मणि रामदास छावनी में होनी थी.

पहली बार ऐसा हो रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक में शामिल नहीं होंगे. इस बैठक में जरूरी मुद्दों पर वोटिंग भी हो सकती है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि नकद दान से जुड़े सिर्फ दो मामलों को छोड़कर, वे किसी और लेन-देन में शामिल नहीं थे.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को कई महत्वपूर्ण सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं. प्रयागराज से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, हरिद्वार से परमानंद गिरि महाराज, पुणे से कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि शामिल हैं. निर्मोही अखाड़े के प्रमुख महंत दिनेंद्र दास रविवार को अयोध्या से बाहर थे, लेकिन उम्मीद है कि वे बैठक में शामिल होंगे. जो सदस्य व्यक्तिगत रूप से बैठक में नहीं आ सके, उन्हें वीडियो लिंक भेज दिया गया है ताकि वे ऑनलाइन अपनी राय दे सकें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस पर जुटीं राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां, RPI (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित आत्मीय मिलन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कृपाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

भरत तिवारी पर पहली गोली चलाने वाले STF जवान की गिरफ्तारी

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है. परिजनों ने मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा

संसद ने 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान या गायन में व्यवधान डालने पर 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।