खबर युग

राहुल गांधी ने देशवासियों से धरने में आने की अपील,'छात्रों के लिए न्याय चाहिए',राहुल की सरकार से दो डिमांड

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने देशवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना होगा

Gaurav Dwivedi
July 21, 2026
2 min read
 राहुल गांधी ने देशवासियों से धरने में आने की अपील,'छात्रों के लिए न्याय चाहिए',राहुल की सरकार से दो डिमांड

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने देशवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कई शीर्ष नेताओं के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग वाले घर के बाहर धरने पर बैठे हैं. लगभग 20 मिनट बाद, प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रोटेस्ट वाली जगह पर गांधी से मुलाकात की और उनसे धरना खत्म करने की अपील की. राहुल गांधी ने सरकार से मांग की कि पेपर लीक मामले में पर सदन में चर्चा हो और सदन में केंद्रीय गृह मंत्री स्पष्टीकरण दें.

धरने में शामिल हों हर देशभक्त भारतीय … राहुल की अपील

उन्होंने कहा कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, हम कल युवा छात्रों के साथ हुई क्रूरता के लिए PM मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती या संसद में इस पर बहस नहीं चाहती. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए PM और HM को इस्तीफा दे देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश का छात्र कह रहा है – हमारा कोई भविष्य नहीं. और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं – हमारी कुर्सी नहीं जाएगी. जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए – वहां न्याय है ही नहीं.

घायलों से मिले राहुल और प्रियंका

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित एग्जाम पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन में घायल हुए स्टूडेंट्स और प्रोटेस्ट करने वालों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल का दौरा किया.

कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ अपना कैंपेन तेज कर दिया है, सरकार पर पब्लिक एग्जाम की ईमानदारी को बचाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. पार्टी ने इस मुद्दे पर पार्लियामेंट में चर्चा और स्टूडेंट प्रोटेस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन के लिए जवाबदेही की भी मांग की है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।