'तूफान आने वाला है...', पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद राहुल गांधी की वॉर्निंग !
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है, जबकि पीएम खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश जल्द ही एक बड़े 'आर्थिक तूफान' का सामना करने वाला है. रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आर्थिक व्यवस्था कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए तैयार की गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा.
‘आम जनता भुगतेगी सबसे बड़ा नुकसान’
राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक ढांचा ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा, 'जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा. इसका सबसे बड़ा असर यूपी के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा.'
मोदी सरकार पर विदेश दौरों को लेकर निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है, जबकि पीएम खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार देश की आंतरिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को सलाह देने में लगी हुई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
पटना - खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद
वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.
