खबर युग

'झटका मीट और हिंदू-मुस्लिम तक सीमित रहे, वरना कुंडली खोल देंगे'! प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह को अनर्गल बयानबाजी न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि गिरिराज सिंह क्यों सीएम सम्राट चौधरी के पक्ष में बढ़-चढ़कर बातें कर रहे हैं।

Gaurav Dwivedi
August 16, 2026
3 min read
'झटका मीट और हिंदू-मुस्लिम तक सीमित रहे, वरना कुंडली खोल देंगे'! प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी

पटनाः जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है कि वो अनर्गल बयानबाजी बंद करें, वरना उनकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी।

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो बहुत दिनों से गिरिराज सिंह की बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मीडिया के माध्यम से उनको बता दे रहे हैं कि अनाप-शनाप बकवास करना बंद कर दें, नहीं तो जैसे दूसरे भाजपा के नेताओं की जन्मकुंडली खोली गई वैसे उनके बारे में भी बोला जाएगा, फिर वो कहीं का मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

गिरिराज सिंह की राजनीति को आम लोग समझ रहे

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में गिरिराज सिंह आजकल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने का कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है। वो अनाप-शनाप अनर्गल प्रलाप तो हमेशा से करते रहे हैं, लेकिन लोग उनको इग्नोर करते हैं। पर वो जरूरत से ज्यादा बोलेंगे तो उनकी पूरी जन्मकुंडली के बारे में जनता के सामने बातें रखी जाएगी। वो ये बातें किस लिए बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं। लोगों को सब को पता है।

गिरिराज सिंह कई गंभीर मुद्दे पर चुप रहे- प्रशांत

विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि वो झटका मीट और हिंदू-मुसलमान पर टीका-टिप्पणी की बातें करते हैं, वही सब करें तो अच्छा है। लेकिन किसी गंभीर मसले पर गिरिराज सिंह का बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की लड़की को होटल से जबरदस्ती खींच लिया गया, तो गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या हुई। आज तक गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। लेकिन आज सोच रहे हैं कि सम्राट चौधरी के पक्ष में कोई नहीं खड़ा है तो उनके पक्ष में बोलकर कुशवाहा वोट वो बेगूसराय में एकजुट कर लेंगे, तो यह संभव नहीं है। जनता का दिख रहा है कि जातियों और धर्म की राजनीति करने वाले टेक्सटाइल मिनिस्टर ने बिहार में एक रुपया का भी कोई फैक्ट्री नहीं लगवाने का काम किया। वे सिर्फ हिंदू-मुसलमान, झटका-हलाल मीट और कुशवाहा-ब्राह्मण-भूमिहार की बातें करते हैं।

प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर तो नहीं- गिरिराज सिंह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर के इस बयान पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषाचार्य) नहीं हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।