खबर युग

पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के लिए रवाना, एजेंडे में जी7 समिट; मैक्रों से भी होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए हैं, जहां वे जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Gaurav Dwivedi
June 13, 2026
3 min read
पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के लिए रवाना, एजेंडे में जी7 समिट; मैक्रों से भी होगी बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह जी7 समिट में हिस्सा लेंगे और दुनिया के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

रवाना होने से पहले दिए बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस की खास जगह है। वहीं, स्लोवाकिया की उनकी यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और इससे दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

उन्होंने ने कहा, "भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का खास स्थान है। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों भारत आए थे और हमने अपने रिश्तों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक पहुंचाया था।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "जब मैं नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलूंगा तो हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अगले कदमों पर चर्चा करेंगे। मैं आपसी हित के अहम वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।"

'भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष' के तहत आयोजित होने वाला यह अहम कार्यक्रम भारत के सबसे होनहार स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेश से जोड़ेगा और भारत के उच्च शिक्षा इकोसिस्टम से निकलने वाले इनोवेशन के लिए एक बड़े उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।

स्लोवाकिया दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्रांस के एवियन में होने वाले जी7 समिट में भारत की भागीदारी, उसके सहयोगियों द्वारा देश में दिखाए गए भरोसे और उसकी बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती है। उन्होंने कहा, "यह लगातार आठवां जी7 समिट है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है। जी7 में भारत न केवल अपनी बात रखेगा, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा।"

14-15 जून को स्लोवाकिया जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 14-15 जून को सरकारी दौरे पर स्लोवाकिया जाएंगे। वहां वे ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे और बिजनेस लीडर्स से मिलेंगे।

उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। मैं राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की गति को आगे बढ़ाते हुए यह दौरा यूरोपीय संघ के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा, जिसका स्लोवाकिया एक महत्वपूर्ण और अहम सदस्य है।"

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे और 18 जून को पेरिस में अपनी फ्रांस यात्रा पूरी करेंगे, जहां वे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक 2026 में शामिल होंगे।

16 और 17 जून को आयोजित होगा जी7 समिट

जी7 शिखर सम्मेलन 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित किया जाएगा। पीएम ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि फ्रांस और स्लोवाक गणराज्य की मेरी यात्राएं यूरोप और जी7 दोनों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव को और मजबूत करेंगी और इस महाद्वीप तथा उससे आगे भी अपनी साझेदारियों का दायरा बढ़ाने के प्रति हमारी पक्की प्रतिबद्धता को दिखाएंगी।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।