खबर युग

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड PM मोदी के नाम, कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

नरेंद्र मोदी के नाम देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता प्रमुख रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में.

Gaurav Dwivedi
June 10, 2026
2 min read
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड PM मोदी के नाम, कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार कार्यकाल के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनके सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया. कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने इस उपलब्धि की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं.

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. नेहरू चुनाव जीतने के बाद 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल अब 4,399 दिनों का हो चुका है.

नेहरू का कुल कार्यकाल अब भी ज्यादा
हालांकि, अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

9000 दिनों से ज्यादा सत्ता प्रमुख रहने का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता प्रमुख रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में वह 9,000 से अधिक दिनों तक लगातार शीर्ष पद पर रह चुके हैं.

कैबिनेट ने जताया भरोसा
कैबिनेट के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और लगातार चुनावी सफलता की सराहना के रूप में देखा जा रहा है. बैठक में मंत्रियों ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।