पटना - खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अब हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटी है.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया. सूचना मिलते ही मुसल्लहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही फुटपाथी दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. थाना अध्यक्ष ने कहा है कि गोली चलने की घटना की पुष्टि की जा रही है. फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.
खान सर ने बताया कि क्लास खत्म हो चुकी थी और हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे. इसी वजह से संस्थान में हजारों छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी लोग काफी थके हुए थे. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और कोचिंग को दो दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी देने लगे. उन्होंने गार्ड पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
खान सर ने आगे कहा कि यह हमला करने वाले असामाजिक तत्व ही हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया. उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है. खान सर का कहना है कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्व इस उपलब्धि को दबाने की कोशिश करते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद
वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.
मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत ,कई घायल
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.
