खबर युग

पटना फायरिंग केस: मुश्किल में खान सर! आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पटना में कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Dwivedi
June 5, 2026
4 min read
पटना फायरिंग केस: मुश्किल में खान सर! आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में एक और बड़ा मोड़ आ गया है, जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब खुद खान सर (फैसल खान) पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। पटना के कदमकुआं थाने में पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर खान सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खान सर पर सबसे बड़ा आरोप उनके सुरक्षाकर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को लेकर लगा है, जिसमें पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि 2 जून की रात को हुई हिंसक झड़प के दौरान उनके गार्ड्स ने सरेआम हवाई फायरिंग कैसे और किसके आदेश पर की थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पटना पुलिस प्रशासन ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है, जो किसी भी समय खान सर से आमने-सामने पूछताछ कर सकती है।

खान सर पर आरोप लगा है की आपके बॉडीगार्ड ने कैसे गोली चलाई। अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम खान सर से फिर किसी भी समय पूछताछ कर सकती है। पुलिस की विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी

फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की राइफल भी जब्त कर ली गई है. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद बचाव में उन्होंने हवाई फायरिंग की थी.

पुलिस ने दोनों राइफल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और इधर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में कदम कुआं थाने में एक और एफआईआर की दर्ज की गई है. फायरिंग के मामले में खान कोचिंग संस्थान के निदेशक फैजल खान से भी पुलिस ने पूछताछ की है. यानी इस पूरे मामले में खान की भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.

एक तरफ जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक के साथ 2 अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तो अब खान भी रडार पर आ गए हैं.

मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया, सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो गार्ड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं. मंगलवार देर रात 15 से 20 लोगों ने कथित तौर पर खान सर के संस्थान में तोड़फोड़ की और परिसर पर पथराव किया था. यह संस्थान चर्चित शिक्षक फैसल खान, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है, संचालित करते हैं.

‘फायरिंग वाले हथियारों की फॉरेंसिक जांच

शहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से कल जारी बयान के अनुसार इस मामले में कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. बयान में कहा गया, “जांच के दौरान पुलिस को एक कथित वीडियो मिला, जिसमें 2 व्यक्ति हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं. वीडियो के सत्यापन के बाद केजीएस से जुड़े 2 गार्डों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.”

पुलिस ने बताया कि फायरिंग में जिन हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, उन्हें जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

खान सर पर खुद साजिश रचने का आरोप

इस घटना के तुरंत बाद खान सर ने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों ने फायरिंग करवाई है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं, इसकी पुष्टि केवल पुलिस जांच से ही हो सकती है. पटना पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के लोगों ने कल गुरुवार को पीसी कर आरोप लगाया कि खान सर ने स्वयं इस घटना की साजिश रची थी. गार्डों की ओर से कथित फायरिंग का वीडियो दिखाते हुए आदर्श नामक एक सदस्य ने दावा किया कि खान सर ने फायरिंग की कहानी गढ़ी थी. है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।