फर्जी NOC, 20 KV की जगह 34 KV का बिजली कनेक्शन और… लखनऊ अग्निकांड में SIT की रिपोर्ट में कई बड़ी खामियां
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद SIT ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इमारत में आपातकालीन निकास नहीं था, केवल लिफ्ट की व्यवस्था थी. निर्धारित बिजली लोड से अधिक उपयोग किया जा रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका है अग्नि सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी के कारण हादसा गंभीर हुआ. दोषियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है.

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) आज अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप सकती है. इस दर्दनाक हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे. मामले में बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के खिलाफ अलीगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी.एसआईटी ने सात दिनों तक गहन जांच की. इस दौरान बिल्डिंग मालिक, संबंधित विभागों के अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए गए. इसके अलावा बिल्डिंग के निर्माण, संचालन और अग्नि सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई. सभी साबूतों और दस्तावेजों को एकत्र करने के बाद अंतिम जांच रिपोर् तैयार की गई.
जांच में कई कमियां पाई गईं
जानकारी के अनुसार, एसआईटी की रिपोर्ट में कई गंभीर खामियों का जिक्र किया गया है. जांच में सामने आया कि जिस इमारत में आग लगी, वहां आपातकालीन निकास (फायर एग्जिट) के लिए लोहे की सीढ़ियां होना जरूरी था, लेकिन उसकी जगह केवल लिफ्ट की व्यवस्था थी. इतना ही नहीं, उसी स्थान पर एक और लिफ्ट लगाने की तैयारी भी चल रही थी. जांच के दौरान पाया गया कि यदि बिल्डिंग के पीछे फायर एग्जिट और सुरक्षित सीढ़ियां बनाई गई होतीं, तो कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था.
फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई थी. ऐसी स्थिति में लिफ्ट का इस्तेमाल संभव नहीं था, जिससे अंदर फंसे लोगों के बाहर निकलने के सिर्फ सकरा सीढ़ियों वाला रास्ता ही बचा था. एसआईटी का मानना है कि फायर सेफ्टी के नियमों का पालन न किए जाने से हादसे की गंभीरता और बढ़ गई.
शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिल्डिंग का निर्माण निर्धारित मानकों और अग्नि सुरक्षा नियमों के विपरीत किया गया था. इसके अलावा बिजली व्यवस्था में भी गंभीर लापरवाही की गई. रिपोर्ट के अनुसार, इमारत में 20 किलोवाट के स्वीकृत बिजली कनेक्शन के बजाय लगभग 34 किलोवाट का लोड इस्तेमाल किया जा रहा था. आशंका जताई गई है कि अधिक बिजली की खपत अधिक होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने भीषण आग का रूप ले लिया.
अब सभी की निगाहें एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट और उसके आधार पर सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं. यदि जांच में सामने आईं लापरवाहियों की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
दीपक प्रकाश बिहार सरकार में बने रहेंगे मंत्री, बीजेपी के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को नई सियासी लाइफलाइन मिल गई है. बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा जा रहा है कि दीपक प्रकाश अब उनकी जगह एमएलसी बनेंगे.
दिल्ली-UP और MP में कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए कहां-कहां लागू हुए नए नियम
सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कांवड़ यात्रा मार्गों, शिव मंदिरों और शिविरों के आसपास मांस, मछली और अंडे की दुकानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है.
उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.
74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!
दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...
