महोबा में NEET छात्रा के साथ 16 दिन तक दरिंदगी, इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
महोबा में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया और सिगरेट से दागा गया।

महोबा में नीट छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला
उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी. कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया. उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सगरेट से दागा. रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महोबा की है. लड़की को 16 दिन तक यातनाएं झेलनी पड़ीं. 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है.
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को 16 दिन तक बंधक बनाया
छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद जब उसे दबंगों के चंगुल से बरामद किया तो उसने रूह कंपाने वाली आपबीती सुनाई. वह रूह कंपा देने वाली है.
बंधक बनाकर रेप करने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक उसी के गांव के रहने वाले मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास, हल्लू राजपूत समेत करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए. आरोपी मोहित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए.
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह कहा कि 1 मई छतरपुर निवासी महिला ने अपनी 25 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की और चार टीमों का गठन किया. टीमों के सार्थक प्रयास से 16 मई को युवती की सकुशल बरामद कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों ने पीड़िता को भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और आरोपी ने मोहित ने उससे जबरन शादी भी रचाई. पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों फांसी की सजा देने की मांग की. इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी को मिलेंगे 2 और एक्सप्रेसवे, कानपुर, बाराबंकी समेत यूपी के 8 जिलों तक सुपरफास्ट सफर
उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही डबल सौगात मिलने वाली है. पहली है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, जो बनकर तैयार हो चुका है. इसी दिन दो नए हाईवे का भी शिलान्यास किया जाएगा.
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC'
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय गंभीर संकट का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह और नेता के बयानों ने इसे महाराष्ट्र की स्थिति की ओर अग्रसर कर दिया है।
कैदी नंबर 71 बनीं ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह खुद दे चुकी 39 दोषियों को सजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 39 दोषियों को सजा सुनाने वाली पूर्व सख्त जज अब भोपाल जेल में 'कैदी नंबर 71' बन चुकी हैं.
राजा भैया को बड़ा झटका,दिल्ली हाईकोर्ट ने समन को सही बताया
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत उपाय ज़्यादातर सिविल हैं, लेकिन कानून में क्रिमिनल एनफोर्समेंट प्रोविजन भी हैं, जिसमें प्रोटेक्शन ऑर्डर तोड़ने पर सजा भी शामिल है.
