पटना में NEET छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली लाश
पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है

पटना:बिहार की राजधानी पटना में सनसनीखेज घटना सामने आई है. NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. मंगलवार सुबह पत्रकार नगर के राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में हुई है. वह समस्तीपुर की रहने वाली थी. श्रुति साल 2024 से पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसकी सहेलियों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से काफी परेशान थी. वहीं, हॉस्टल संचालिका आभा सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रुति सामान्य तरीके से खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी. उन्होंने कहा कि श्रुति बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी. मंगलवार सुबह जब श्रुति काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तब पास के कमरे में रहने वाली छात्राओं को शक हुआ.
पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
फंदे पर लटकी मिली श्रुति की लाश
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया, जहां श्रुति फंदे से लटकी मिली. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. इस पूरी घटना में एक लड़के का नाम भी सामने आ रहा है, बताया जा रहा है कि लड़के की वजह से ही छात्रा परेशान थी.
पिता पेशे से किसान हैं
श्रुति की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता किसान हैं. हाल ही में वह अपने गांव से वापस पटना लौटी थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल, आईकार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं. फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस के मुताबिक, मौके पर FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे लॉ की तैयारी करने की बात भी सामने आई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
पटना - खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद
वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.
