स्पेशल स्टोरी

महोबा केस में नया मोड़: जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसके साथ मर्जी से शादी का वीडियो वायरल,साथ मुस्कुराते दिख रहे पीड़िता और आरोपी

महोबा केस में वायरल वीडियो ने पीड़िता और आरोपी के संबंधों पर सवाल उठाए हैं।

admin
May 20, 2026
3 min read
महोबा केस में नया मोड़: जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसके साथ मर्जी से शादी का वीडियो वायरल,साथ मुस्कुराते दिख रहे पीड़िता और आरोपी

महोबा में लापता नीट छात्रा के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. जिस छात्रा ने बरामद होने के बाद युवक पर अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, अब उसी युवक के साथ उसके शादी का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में दोनों हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले की दिशा ही बदल गई है और पुलिस के लिए जांच चुनौती बन गई है.

दरअसल, महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र से 30 अप्रैल को रहस्यमय तरीके से गायब हुई नीट छात्रा का मामला शुरू से ही चर्चाओं में था. मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली इस नीट छात्रा मिलने के बाद उसने एक युवक पर किडनैपिंग और दुष्कर्म का आरोप लगाया था. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या युवती ने दबाव में की शादी?

वायरल वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है, जहां सनातन वैदिक मंत्रों के बीच छात्रा युवक मोहित को वरमाला पहनाती और मांग में सिंदूर भरवाती नजर आ रही है. वीडियो में दोनों आपस में बातचीत करते हंसते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पंडित दोनों से शादी की रस्मों के बीच पूछ रहे हैं कि कहीं कोई किडनैपिंग या दबाव तो नहीं है? इस पर लड़की साफ तौर पर मना करती है और कहती है कि परिवार वाले राजी नहीं थे, इसलिए वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है.

मैरिज सर्टिफिकेट से मामला और उलझा

यही नहीं, दोनों की शादी का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है, जिस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद महोबा पुलिस एक अजीब कशमकश में फंस गई है. दरअसल, 16 मई को जब पुलिस ने छात्रा को बरामद किया था, तब उसने पति के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन परिवार और भाई के संपर्क में आते ही उसने अचानक अपना बयान बदल दिया और युवक मोहित व उसके साथियों पर किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि छात्रा ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर अपने पति और परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

एक तरफ कोर्ट का आदेश और वायरल वीडियो है, तो दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष के गंभीर आरोप. पुलिस अब इस वायरल वीडियो, मैरिज सर्टिफिकेट और हाईकोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है. वहीं, इस मामले को लेकर महोबा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में रहने वाली एक महिला द्वारा बेटी के अपहरण होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें टीमों का गठन करते हुए अपहृत छात्रा को बरामद करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था.

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था. जांच के बाद छात्रा को बरामद कर अदालत में पेश किया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया. साथ ही, तीन नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामले में नए तथ्य सामने आए हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी को मिलेंगे 2 और एक्सप्रेसवे, कानपुर, बाराबंकी समेत यूपी के 8 जिलों तक सुपरफास्ट सफर

उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही डबल सौगात मिलने वाली है. पहली है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, जो बनकर तैयार हो चुका है. इसी दिन दो नए हाईवे का भी शिलान्यास किया जाएगा.

'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC'

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय गंभीर संकट का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह और नेता के बयानों ने इसे महाराष्ट्र की स्थिति की ओर अग्रसर कर दिया है।

कैदी नंबर 71 बनीं ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह खुद दे चुकी 39 दोषियों को सजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 39 दोषियों को सजा सुनाने वाली पूर्व सख्त जज अब भोपाल जेल में 'कैदी नंबर 71' बन चुकी हैं.

राजा भैया को बड़ा झटका,दिल्ली हाईकोर्ट ने समन को सही बताया

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत उपाय ज़्यादातर सिविल हैं, लेकिन कानून में क्रिमिनल एनफोर्समेंट प्रोविजन भी हैं, जिसमें प्रोटेक्शन ऑर्डर तोड़ने पर सजा भी शामिल है.