LUCC चिटफंड घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल…हजारों निवेशकों से ठगी का आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तराखंड के LUCC चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल समेत 18 लोगों और एक संस्था के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. ये घोटाला पोंजी स्कीम के जरिए निवेशकों को ठगने से जुड़ा है, जहां नए निवेशकों के पैसे से पुराने देनदारों को भुगतान किया जाता था.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तराखंड के चर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. यहां 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ विशेष अदालत (बड्स एक्ट), देहरादून में चार्जशीट दाखिल कर दी है. CBI ने मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल समेत शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह राजपूत, सानिया अग्रवाल, माया सिंह राजपूत और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड निवेशकों के हित संरक्षण अधिनियम और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स (BUDS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए हैं.CBI के मुताबिक, उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर साल 2025 में LUCC घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच एजेंसी को सौंपी गई थी. इसके बाद CBI ने 26 नवंबर 2025 को मामला दर्ज कर राज्य के अलग-अलग थानों में दर्ज 18 एफआईआर की जांच अपने हाथ में ली.
नया निदेशक मंडल बनाया
जांच में सामने आया कि LUCC सोसाइटी का पंजीकरण साल 2012 में हुआ था. वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल ने सोसाइटी का प्रबंधन अपने हाथ में लेकर नया निदेशक मंडल बनाया. इसके बाद उत्तराखंड में 50 से ज्यादा शाखाओं के जरिए लोगों से विभिन्न निवेश योजनाओं के नाम पर पैसा जमा कराया गया.
CBI का आरोप है कि सोसाइटी ने उत्तराखंड में आधिकारिक अनुमति मिलने से पहले ही अपना काम शुरू कर दिया था. जांच में यह भी पता चला कि संस्था के पास कोई वास्तविक कारोबार या आय का स्रोत नहीं था. पुराने निवेशकों को भुगतान नए निवेशकों से जमा कराए गए पैसों से किया जाता था. इस तरह LUCC कथित तौर पर पोंजी स्कीम चलाकर लोगों से ठगी कर रही थी. CBI का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है. मामले की सुनवाई अब विशेष अदालत में होगी.
’39 संपत्तियों की पहचान की है’
CBI ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है जो संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए रोजाना काम कर रही है. इसने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आरोपियों से जुड़ी 39 संपत्तियों की पहचान की है और BUDS एक्ट, 2019 के तहत उन्हें जब्त करने के लिए पेश किया है. 29 संपत्तियों के लिए अस्थायी जब्ती के आदेश जारी कर दिए गए हैं और उनकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है. बाकी 10 संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
दीपक प्रकाश बिहार सरकार में बने रहेंगे मंत्री, बीजेपी के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को नई सियासी लाइफलाइन मिल गई है. बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा जा रहा है कि दीपक प्रकाश अब उनकी जगह एमएलसी बनेंगे.
दिल्ली-UP और MP में कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए कहां-कहां लागू हुए नए नियम
सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कांवड़ यात्रा मार्गों, शिव मंदिरों और शिविरों के आसपास मांस, मछली और अंडे की दुकानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है.
उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.
74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!
दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...
