देश-दुनिया

केदारनाथ में फिर टूटा पहाड़!

मंगलवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई. हालांकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानें भूस्खलन के बीच कैसे करें बाबा केदार के सुरक्षित दर्शन.

admin
May 21, 2026
2 min read
केदारनाथ में फिर टूटा पहाड़!

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. बीते मंगलवार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन हो गया, जिसमें फंसे करीब 10 हजार से अधिक यात्रियों को SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.

पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण कई जगह रास्ते प्रभावित हुए, जिससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है. लेकिन प्रशासन और राहत दल लगातार मार्ग को सुचारु करने में जुटी और यात्रा फिर से बहाल हुई.

पिछले साल भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिस पर पर्यावरणविदों ने गहरी चिंता जताई है और इसे भविष्य के लिए एक अशुभ संकेत बताया है.  जब पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरने लगे, तो यह एक चेतावनी होती है. बर्फीली पहाड़ी पर एवलांच (बर्फीले तूफान) आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या चिंता का विषय है.

2013 की भयावह यादें

साल 2013 में आई भयानक बाढ़ और केदारनाथ में बादल फटने की वजह से सबकुछ तबाह हो गया था और सामान्य जनजीवन बहाल होने में काफी समय लगा था. मौसम की यह बेरुखी और ग्लेशियरों का पिघलना सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे खिलवाड़ का नतीजा है. यह दिखाता है कि हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते तापमान और मानवीय गतिविधियों का कितना गंभीर असर हो रहा है.

क्यों टूटता है ग्लेशियर

ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर का बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और उसका एक हिस्सा टूट कर अलग हो जाता है. ग्लेशियर का जब कोई बड़ा टुकड़ा टूटता है तो उसे काल्विंग कहते हैं. कुछ ग्लेशियर हर साल टूटते हैं, कुछ दो या तीन साल में टूटते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।

मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।

34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद

वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.