खबर युग

गुड न्यूज: घर बैठे स्पीड पोस्ट से आएगा नया वोटर ID कार्ड, चुनाव आयोग ने बताई देरी की वजह

उत्तर प्रदेश में वोटरों को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) मिलने में देरी हो रही है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसके कारण के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने देरी होने पर खेद भी जताया है।

Gaurav Dwivedi
October 21, 2026
2 min read
गुड न्यूज: घर बैठे स्पीड पोस्ट से आएगा नया वोटर ID कार्ड, चुनाव आयोग ने बताई देरी की वजह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है। राज्य में बड़ी संख्या में वोटरों को अब तक मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नहीं मिले हैं। इस पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा के अधिकृत एक्स हैंडल के जरिए एक पोस्ट में खेद जताया गया है और देरी होने का कारण भी स्पष्ट किया गया है। इसमें यह जानकारी भी दी गई है कि वोटर लिस्ट में दर्ज वोटरों को कब ईपीआईसी (एपिक) मिलेंगे।

टेंडर में देरी के कारण एपिक की प्रिंटिंग अटकी

उत्तर प्रदेश के सीईओ की ओर से एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में कहा गया है कि, 'ईपीआईसी की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म हो जाएगी। नवंबर महीने के अंत तक हर कोई जिसका नाम जुलाई के अंत से पहले मतदाता सूची में दर्ज किया गया था, उन्हें स्पीड पोस्ट के माध्यम से ईपीआईसी कार्ड प्राप्त होगा। देरी पर खेद है। यह ईपीआईसी प्रिंटिंग फर्मों के चयन के लिए नई निविदा को अंतिम रूप देने में देरी के कारण हुआ है। जिन मतदाताओं के नाम अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में दर्ज किए गए हैं, उन्हें यह 31 दिसंबर तक प्राप्त होगा।'

वोटर लिस्ट का होगा SSR

चुनाव आयोग (ECI) की ओर से हाल ही में उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्टों के विशेष पुनरीक्षण (Special summary revision) का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। इस एसएसआर कार्यक्रम के अनुसार फाइनल वोटर लिस्ट चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता की पात्रता तय करने के लिए एक जनवरी 2027 को पात्रता तिथि मानकर मतदाता सूची का यह रिवीजन किया जाएगा।

फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को आएगी

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पोलिंग बूथों का युक्तिकरण और पुनर्गठन दो नवंबर 2026 तक पूरा होगा। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर को आएगा। लिस्ट में नामों के जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। सभी दावों और आपत्तियों की जांच करके उनका निपटारा 28 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। इसके पश्चात चार जनवरी 2027 को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।