मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।

मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर किसी तरह से काबू पाया है। आग बुझाने के बाद टीम अस्पतला के अंदर फंसे मरीजों और शवों को बाहर निकालने में जुटी है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से अभी तक 5 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी
घटना को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरा इलाके स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अस्पताल के आईसीयू (ICU) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भर्ती करीब 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईसीयू से धुआं और आग की लपटें उठते ही पूरे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने खिड़कियां तोड़कर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।
मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासन
हादसे के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आग में झुलसे सभी मरीजों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटा हुआ है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की टीमें आईसीयू समेत अन्य प्रभावित हिस्सों में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। साथ ही, आग लगने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
पटना - खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद
वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.
मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत ,कई घायल
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.
