खबर युग

दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया और राहुल गांधी, ममता-अखिलेश और तेजस्वी समेत ये नेता हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक का शुरुआती एजेंडा रखते हुए कहा कि हमें उसी भावना के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि मोदी सरकार के कुशासन की वजह से देश को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके.

Gaurav Dwivedi
June 8, 2026
3 min read
दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया और राहुल गांधी, ममता-अखिलेश और तेजस्वी समेत ये नेता हुए शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों की आज सोमवार को दिल्ली में अहम बैठक हो रही है. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के घटक दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं. बैठक में सोनिया गांधी और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. हालांकि बैठक से पहले राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दिल्ली में ऐसे कई पोस्टर भी लगाए गए जिसमें विपक्षी नेता गठबंधन के नेताओं पर हमला करते दिख रहे हैं. राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में यह अहम बैठक बुलाई गई. बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए.

संविधान पर हमला जारी, महंगाई बढ़ रहीः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बारे में शुरुआती एजेंडा रखते हुए कहा कि हमें उसी भावना के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि मोदी सरकार के कुशासन की वजह से देश को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके. SIR के कारण करोड़ों लोगों से वोट डालने का अधिकार छीना गया. जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान पर हमला जारी है. साथ ही गैर-बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. देश का आर्थिक माहौल बेहद नकारात्मक हो गया है. नई नौकरी नहीं आ रही हैं, और नए निवेश भी नहीं आ रहे हैं. परीक्षा प्रणाली के कुप्रबंधन से लाखों युवाओं की आशाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा है. बीजेपी शासित राज्यों में कमजोर वर्गों पर अत्याचार किया जा रहा है.

‘बंधु-राज’ बनना चाहिएः अखिलेश यादव

इनके अलावा अन्य विपक्षी दलों की ओर से तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से तेजस्वी यादव और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल हुए. साथ ही सुप्रिया सुले (NCP-SP), उमर अब्दुल्ला (NC), महबूबा मुफ्ती (PDP) आदि अन्य नेता बैठक में शामिल हुए.

बैठक में शामिल होने से पहले INDIA गठबंधन की बैठक पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश ने कहा, “बैठक का एजेंडा क्या होगा, यह तो वहां पहुंचने के बाद ही तय किया जा सकता है, लेकिन ‘बंधु-राज’ बनना चाहिए और हमारी कोशिश भी यही होगी.” उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में आप देख ही रहे हैं कि क्या हो रहा है. अब तो महिलाएं भी उनसे नाराज हैं. इसीलिए लोकतंत्र की मूल्यों की रक्षा करना जरूरी है.”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।