स्पेशल स्टोरी

नई टीम, नया टारगेट… BJP ने 2027 के लिए कसी कमर, Gen-Z को साधने के लिए बना प्लान

दिल्ली में BJP की नई संगठनात्मक टीम की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन पार्टी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि सरकार के काम और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी तरीके से कैसे पहुंचाया जाए.

Gaurav Dwivedi
August 23, 2026
3 min read
नई टीम, नया टारगेट… BJP ने 2027 के लिए कसी कमर, Gen-Z को साधने के लिए बना प्लान

सरकार के पास जनता को बताने के लिए बहुत कुछ है. उसे सकारात्मक रुप से जनता तक कैसे पहुंचाया जाए? यह एक चुनौती है, जिसे संगठन के सभी सदस्यों को समझना होगा. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई संगठनात्मक टीम की दो-दिवसीय महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक चल रही है. 23 अगस्त 2026 को इस बैठक का दूसरा दिन है, जिसमें संगठन की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में देश भर के सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और राज्यों के प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हो रही है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है.

बैठक में जिन विषयों में प्रमुखता से चर्चा हुई. उनमें जनता के बीच अपनी सकारात्मक बातों को कैसे पहुचायी जाए, यह सबसे अहम रहा. बैठक में सदस्यों को इस बात को बताया गया कि हमारे पास लोगों को बताने के लिए बहुत कुछ है. जरूरत इस बात की है कि उसे सही तरीके से जनता के बीच कैसे ले जाया जाए?

युवाओं के बीच जाएगी BJP

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि हाल की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर युवाओं के बीच कैसे अपनी बात रखी जाए? इसके लिए इस बात पर भी मंथन हुआ कि विश्वविद्यालयों और कैम्पस में नेता जाएं और युवाओं के बीच अपनी बात रखें. इसके साथ उनकी बातों को भी सुनें, जिससे कि यह पता चले कि आखिरकार देश का युवा क्या सोच रहा है और उसके सरकारी योजनाओं के बारे में पता है भी नहीं.

नई टीम में है नई ऊर्जा

शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. उन्होंने नई टीम को जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया. इस मूल मंत्र को कैसे अक्षरशः लागू किया जाए, उसपर चर्चा हुई.

बैठक में इस बात का दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी की इस नीम में 65 सदस्य हैं. इनमें नई राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है. इसमें अनुभव, युवाओं और महिलाओं का संतुलन रखा गया है. इसका फायदा पार्टी को कैसे मिले यह सुनिश्चित करना जरूरी है.

हाल के दिनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी मुख्य चर्चा हो रही है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है.

मनुस्मृति और महिला आरक्षण पर क्या बोलीं स्मृति?

दूसरी ओर, बैठक के बाद स्मति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि मैं महिलाओं का इज्जत करता हूं. महिला आरक्षण का यह संकल्प देश भर में लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का सहयोग करें, इसीलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी के एक अहम नेता ने महिलाओं और महिलाओं के नेतृत्व के समर्थन की बात की है. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि विनम्रता पूर्वक कृपया प्रधानमंत्री के मुहिम को देश की महिलाओं को संसद में नेतृत्व करने के लिए 33% आरक्षण का बिल त्वरित रूप से लागू हो इस प्रयास में प्रधानमंत्री जी का सहयोग करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 व उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी। जबकि नामांकन भरने की आखिरी डेट 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी होने के फैसले को दी चुनौती

पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चार महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है.

घाटों से लेकर विश्वनाथ धाम तक… 2014 से 2026 तक काशी में पर्यटन का कितना विस्तार?

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी पर्यटन को लेकर जारी आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है. वर्ष 2014 से जुलाई 2026 तक 52.71 करोड़ से अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक काशी पहुंचे हैं.

राम मंदिर: 72 घंटे तक चढ़ावा चोरी की घटना को चंपत राय ने दबाए रखा, फिर भी जांच में कैसे मिली क्लीनचिट?

अयोध्या पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के मुताबिक, चंपत राय को 4 जून को चढ़ावा चोरी का वीडियो मिल गया था. 8 जून को ट्रस्ट ने इसे अफवाह बताया. चार्जशीट में 8 आरोपी और चंपत राय गवाह हैं.