देश-दुनिया

महाराष्ट्र: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महाराष्ट्र: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Gaurav Dwivedi
August 13, 2026
2 min read
महाराष्ट्र: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नांदेड शहर के पास स्थित माता साहेब गुरुद्वारा परिसर में एक निहंग सिख ने कृपाण से उनपर हमला किया.हमले में सुखबीर सिंह बादल के चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए नांदेड के यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक बादल के हाथ में चोट आई है.

क्यों किया हमला?

फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है. सुखबीर बादल पर हमला उस वक्त हुआ जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे. बादल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस से हमले की जानकारी ली.

नांदेड़ क्यों गए सुखबीर सिंह बादल?

जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ में स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने और दर्शन करने गए थे. जब वे गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. बता दें कि नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब सिखों के पांच सबसे पवित्र और सर्वोच्च तख्तों में से एक माना जाता है. सुखबीर सिंह बादल यहां गुरुद्वारे में सेवा करने और माथा टेकने के मकसद से पहुंचे थे.

दो साल पहले भी हुआ था बादल पर हमला

सुखबीर सिंह बादल पर दो साल पहले भी हमला हुआ था. 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था. जब वे अकाल तख्त द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत पहरेदारी की सेवा निभा रहे थे, तब नारायण सिंह चौड़ा नामक हमलावर ने उनपर गोली चलाई. सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को तुरंत दबोच लिया था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें

पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील

इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।