देश-दुनिया

‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए’, बाबा रामदेव को कंगना रनौत का जवाब

स्वामी रामदेव ने हाल ही में टीवी 9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में कंगना रनौत पर बयान दिया था. अब कंगना ने उस बयान पर भड़कते हुए बाबा रामदेव पर निशाना साधा है.

Gaurav Dwivedi
August 19, 2026
2 min read
‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए’, बाबा रामदेव को कंगना रनौत का जवाब

कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव ने टीवी 9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में कंगना रनौत के जेन-जी पर दिए ‘गटर जेनरेशन’ वाले पर बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. अब कंगना ने बाबा रामदेव पर कड़े शब्दों के साथ पलटवार किया है. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव के बयान वाले एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में लिखा है, “बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. अफवाहों और गपशप के आधार पर कोई भी कुछ भी अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे और फर्जी दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार तो नहीं लगी है. ये सच्चाई है, कोई गपशप या अंदाजा नहीं.”

TV9 भारतवर्ष के कार्यक्रम में क्या बोले थे बाबा रामदेव?

टीवी 9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन उत्तराखंड कार्यक्रम में बाबा रामदेव से जब कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर सवाल हुआ तो स्वामी रामदेव ने कहा, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है…? और उनका बचपन कैसा रहा है. उनकी जवानी कैसी रही है. उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता.”

बाबा आगे कहते हैं, “ऐसे ही किसी भी जवान को, जेन जी को गटर पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. गलत बात है. इस पर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए.”

जब एंकर ने उनसे कहा कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं और खुद को सनातनी बताती हैं तो इस पर बाबा रामदेव कहते हैं, “कोई मेरी प्रशंसा करे, योग की प्रशंसा करे तो मैं उनके गुनाहों पर, यहां पर लीपापोती कर दूं…किसी भी जाति, वर्ग, समुदाय…आज युवा कोई जाति नहीं है. युवा में सब हैं. उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी के भी. एससी, एसटी सबके बालक हैं. आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है. उसको कोई नकार नहीं सकता. और युवाओं ने तो अच्छे अच्छों की चूलें हिलाकर रख दी हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें

पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील

इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।