देश-दुनिया

पंजाब के फिरोजपुर में AAP नेता की हत्या, कार सवार बदमाशों ने बाइक का पीछा कर मारी गोली

पंजाब के फिरोजपुर में AAP नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है.

Gaurav Dwivedi
August 30, 2026
2 min read
पंजाब के फिरोजपुर में AAP नेता की हत्या, कार सवार बदमाशों ने बाइक का पीछा कर मारी गोली

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है. गोलीबारी की यह वारदात मामडोट कस्बे में हुई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. अज्ञात हमलावरों ने बाइक पर जा रहे आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी उर्फ ​​गोपी का पीछा किया और उन पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना शनिवार (29 अगस्त) शाम करीब 7:45 बजे घटी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

कार में सवार चार हमलावरों ने मारी गोली

पुलिस के अनुसार, गोपी और एक अन्य शख्स हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी कार में सवार चार हथियारबंद हमलावरों ने उनका पीछा किया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गोपी को गंभीर चोटें आई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोपी को फिरोजपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.जबकि दूसरे शख्स हरप्रीत की हालत बेहद गंभीर है. उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर ग्रामीण के डीएसपी करण कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की. शुरुआती जांच में घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान हो गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई है. पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है. घटना के बाद मामडोट इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया. यह घटना ऐसे समय में घटी है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें

पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील

इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।