देश-दुनिया

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका, फर्जी पासपोर्ट केस में 7 साल की जेल

चेन्नई स्थित CBI की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में 7 साल कारावास की सजा सुनाई है.

Gaurav Dwivedi
July 30, 2026
2 min read
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका, फर्जी पासपोर्ट केस में 7 साल की जेल

CBI की विशेष अदालत, चेन्नई ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन उर्फ विजया कदम, राजेंद्र और नाना को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. छोटा राजन को धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल (चीटिंग बाय पर्सोनेशन) और झूठे दस्तावेज देकर पासपोर्ट हासिल करने का दोषी पाया गया. फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जहां वह पहले से ही एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

क्या है पूरा मामला?

CBI यह मामला 19 मार्च 2002 को दर्ज किया था. जांच में आरोप लगाया गया कि छोटा राजन ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, चेन्नई को धोखा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था.जांच में सामने आया कि उसने “विजया कदम” नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसने स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, डिमांड ड्राफ्ट (DD) समेत कई फर्जी दस्तावेज जमा किए थे.CBI की जांच में यह भी पता चला कि “विजया कदम” नाम से पासपोर्ट लेने वाला व्यक्ति वास्तव में मुंबई निवासी राजेंद्र उर्फ नाना उर्फ छोटा राजन, पिता सदाशिव, था. उसने फर्जी पहचान अपनाकर उम्र और पते से जुड़े नकली दस्तावेज जमा किए और उन्हें असली बताकर पासपोर्ट हासिल किया.

2004 में दाखिल हुई थी चार्जशीट

मामले की जांच पूरी होने के बाद CBI ने 22 जनवरी 2004 को छोटा राजन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. लंबी सुनवाई के बाद अब चेन्नई की CBI अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा और 55 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस पर जुटीं राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां, RPI (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित आत्मीय मिलन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कृपाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

भरत तिवारी पर पहली गोली चलाने वाले STF जवान की गिरफ्तारी

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है. परिजनों ने मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा

संसद ने 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान या गायन में व्यवधान डालने पर 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।