देश-दुनिया

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, 6 दिन पहले हुई थी अगवा; अब नीलो नहर से बरामद हुआ शव

पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ।

admin
May 19, 2026
1 min read
पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, 6 दिन पहले हुई थी अगवा; अब नीलो नहर से बरामद हुआ शव

लुधियाना। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि इंदर कौर को करीब 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।

मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि मोगा निवासी एक युवक इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपित ने उसका अपहरण कर लिया।

परिवार का कहना है कि आरोपित ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी और वह इसी इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोबारा नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।

परिवार के अनुसार, करीब तीन साल पहले इंदर कौर की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपित उससे रंजिश रखने लगा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।

मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।

34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद

वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.